एक्सप्लोरर

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज! बारिश-आंधी के लिए रहें तैयार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में 30 मई को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के चलते IMD ने 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर पर है और बारिश होने से इसमें सुधार की उम्मीद है.

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का मिजाज अगले तीन दिनों तक बदल सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (30 मई) के लिए 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. बुधवार (28 मई) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था.

60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवांए
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना हैं, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. इससे पहले गुरुवार को आंधी के दौरान कुछ समय के लिए हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसका अर्थ है कि लोगों को सतर्क रहने और संभावित मौसम व्यवधानों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है.

क्या है IMD की ओर से जारी अलर्ट का मतलब?
आईएमडी की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, 'येलो' अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम में हल्का परिवर्तन संभावित है, जबकि 'ऑरेंज' अलर्ट दर्शाता है कि मौसम की स्थिति सामान्य से ज्यादा प्रभाव डाल सकती है. ऐसे में प्रशासन और नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. संभावित तेज बारिश और आंधी के कारण ट्रैफिक, बिजली आपूर्ति और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं, जिनसे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

इसी बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 151 रहा। AQI के मापदंडों के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाली बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है और लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget