एक्सप्लोरर

INDIA Bloc Rally: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का दावा, 'CM केजरीवाल की गिरफ्तारी से गिर रहा BJP का ग्राफ'

Loktantra Bachao Rally In Delhi: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रामलीला मैदान में आयोजित हुई रैली के बाद यह दावा किया कि बीजेपी को सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से नुकसान होगा.

Delhi News: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने रविवार को यह दावा किया सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी से बीजेपी (BJP) को चुनाव में भारी नुकसान होगा क्योंकि लोगों की सहानुभूति आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए है. सौरभ भारद्वार ने यह बात ऐसे समय में कही है जब इंडिया गठबंधन ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की.  

पत्रकारों से बातचीत में सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''21 मार्च से बीजेपी का ग्राफ गिरने लगा है. लोगों के मन में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए सहानुभूति है. इस वजह से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान होगा.'' वहीं, रैली से पहले सौरभ भारद्वाज ने यह दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों में गुस्सा है. सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''लोगों को यह पसंद नहीं आया कि एक सीएम जेल में रहे. रैली से देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और यह बीजेपी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.''

रैली में जुटा इनका जमावड़ा
इंडिया गठबंधन की इस महारैली में सहयोगी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं का जमावाड़ा देखा गया. महाराष्ट्र से उद्धव ठाकरे, शरद पवार, आदित्य ठाकरे, जम्मू कश्मीर से महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला, बिहार से तेजस्वी यादव, यूपी से अखिलेश यादव पहुंचे तो वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भी शिरकत की. सभी ने एक-एक कर मंच से रैली को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली. 

सुनीता ने पढ़ी सीएम केजरीवाल की गारंटी
रैली में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी पहुंचीं. सुनीता ने सीएम केजरीवाल की चिट्ठी पढ़कर सुनाई जिसमें आम आदमी पार्टी की छह गारंटियों का जिक्र था. वहीं, सुनीता ने रैली को संबोधित करते हुए पूछा, ''पूछना चाहती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे पति को जेल में क्यों डाल दिया. क्या पीएम ने सही किया? क्या मानते हैं कि केजरीवाल सच्चे देशभक्त और ईमानदार इंसान हैं?"

ये भी पढ़ेंINDIA Bloc Rally: 'हेमंत सोरेन ने पिछड़ों के लिए काम किया तो BJP...', केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर भड़के CM चंपई सोरेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget