एक्सप्लोरर

AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर पहुंची CBI तो भड़के संजय सिंह, बोले- 'गुजरात में हार की संभावना'

Sanjay Singh News: AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई छापे के बाद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि BJP 'गंदा खेल' खेल रही है. उनका दावा है कि AAP को रोकने के लिए पहले भी जेल और छापे जैसी कोशिश की गई थी.

Sanjay Singh on CBI Raid: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है, जिसको लेकर आप नेता आगबबूला हो गए हैं. इसी क्रम में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बीजेपी पर हमला बोला है. संजय सिंह ने दावा किया है कि बीजेपी और मोदी सरकार का 'गंदा खेल' फिर शुरू हो गया है.

दरअसल, आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "पहले भी AAP को रोकने का हर संभव प्रयास किया गया. हमारे सबसे बड़े नेता (अरविंद केजरीवाल) को जेल में डाला गया, पंजाब और दिल्ली में छापे पड़े. आज फिर वैसी ही एक नापाक कोशिश बीजेपी द्वारा की गई है."

दुर्गेश पाठक को गुजरात भेजा, तो सीबीआई पहुंच गई- संजय सिंह
संजय सिंह ने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी के PAC सदस्य और गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर पीएम मोदी ने CBI को भेज दिया है. इसलिए क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें संगठन को मजबूर करने के लिए गुजरात भेज दिया. गुजरात में AAP को 14 फीसदी वोट मिले थे."

'BJP की हालत पतली'- संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि गुजरात में बीजेपी की हालत पतली है. गुजरात के लोगों को AAP से उम्मीद है, लेकिन इन्होंने डराने के लिए सीबीआई भेज दी है. पीएम मोदी को गुजरात में हार की संभावना दिख रही है.

वहीं, संजय सिंह ने कहा, "इन्होंने पहले भी बहुत कोशिश कर लीं, आगे भी जितनी कोशिश करनी है कर लें. हम डरने वाले नहीं हैं. आम आदमी पार्टी हर तरह से दुर्गेश पाठक और उनके परिवार के साथ खड़ी है."

अब ही छापे क्यों- संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा, "मुझे पूरी जानकारी नहीं है कि किस मामले में यह रेड हुई है लेकिन जो मामला बताया जा रहा है, यह राग तो कब से अलाप रहे हैं भाजपाई- विदेशी फंडिंग का. आज तक तो कुछ नहीं हुआ, दुर्गेश पाठक को गुजरात का सह प्रभारी बनाए जाने के बाद ही क्यों छापे हुए?"

सोनिया गांधी-राहुल गांधी के खिलाफ ED चार्जशीट पर
संजय सिंह ने कहा, "कांग्रेस-भाजपा का तो नूरकुस्ती का खेल चल रहा है. दिल्ली में जीती थी बीजेपी, नाच रहे थे कांग्रेसी. आपने सुना है क्या कि राहुल-सोनिया के घर सीबीआई ED की रेड हुई हो. रॉबर्ट वाड्रा से 5-6 घंटे पूछताछ होती है और छोड़ दिया जाता है. हमारे नेताओं को तो 20-20 घंटे बैठा कर रखा जाता था."

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget