एक्सप्लोरर

लोकसभा स्पीकर चुनाव में किसे समर्थन? संजय सिंह की इंडिया गठबंधन से अपील, 'BJP का...'

Lok Sabha Speaker Election: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लोकसभा स्पीकर के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने टीडीपी और एनडीए के घटक दलों से भी अपील की है.

Delhi News: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि यह विपक्ष का गला घोंटकर राजनीति करना चाहती है. यह इस देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने यहां तक दावा किया कि वह अपने घटक दलों को तोड़कर बर्बाद करेगी. जिस तरह से उन्होंने झुनझुना मंत्रालय दिया है. यह साफ संकेत है कि बीजेपी अपने घटक दलों को तोड़ेगी. 

आप नेता संजय सिंह ने कहा, ''आज आपने हमारे मुखिया अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया. मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया. सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया. मुझे छह महीने जेल में रखा. हेमंत सोरेन को जेल में रखा है. संजय राउत को जेल में डाला. अनिल देशमुख को जेल में डाला. विपक्ष के लोगों का गला घोंटकर राजनीति करना चाह रहे हैं? ये इस देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी.''

अपने घटक दलों को तोड़ेगी बीजेपी - संजय सिंह

संजय सिंह ने आगे कहा, ''अपने घटक  दलों को भारतीय जनता पार्टी तोड़ तोड़ के बर्बाद करेगी. जिस तरह से उन्होंने झुनझुना मंत्रालय दिया है, एक को मछली विभाग एक को जहाज, ये साफ संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी अपने घटक दलों को तोड़ेगी. ये बैसाखी सरकार छह महीने से एक साल तक चल पाएगी, इससे ज्यादा नहीं चलेगी. हमने एनडीए की एक सरकार 13 दिनों में गिरते हुए देखा, दूसरी सरकार 13 महीनों में गिरते देखा. ये मोदी जी की सरकार तीसरा कार्यकाल एक साल भी पूरी नहीं कर पाएगी, ये सरकार जल्दी ही गिरेगी.''

मौका मिलते ही देश में आएगी वैकल्पिक सरकार - संजय सिंह

आप नेता ने दावा करते हुए कहा, ''हम राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं. जैसे ही मौका मिलेगा एक वैकल्पिक सरकार इस देश के अंदर आएगी. मौजूदा तानाशाही की सरकार इस देश से जाएगी."

लोकसभा स्पीकर के चुनाव पर क्या बोले?

हमने टीडीपी और एनडीए के घटक दलों से अपील की है कि अगर बीजेपी आपका स्पीकर नहीं बनाती है और उस स्थिति में आप अपना कैंडिडेट खड़ा सकते हैं तो वो समर्थन देने के बारे में विचार करें. ऐसा मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है.''

संजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ''स्पीकर अगर भारतीय जनता पार्टी को होगा तो तीन नुकसान होंगे. पहला संविधान की धज्जियां उड़ाई जाएंगी. नंबर दो- सांसद मार्शल से घसीटे जाएंगे, बाहर फेंके जाएंगे. नंबर तीन- पार्टियों को तोड़ा जाएगा.आरएलडी, जेडीयू और जेडीएस जैसी पार्टियों को तोड़ा जाएगा.''

ये भी पढ़ें- दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लगी आग, बुझाने पहुंचीं दमकल की 30 गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget