एक्सप्लोरर

संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना, शिवराज सिंह चौहान के पत्र पर क्या बोले AAP सांसद?

Sanjay Singh News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीएम आतिशी को चिट्ठी लिखे जाने पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है.

Delhi Politics: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीएम आतिशी को चिट्ठी लिखे जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है. वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार की तारीफ की है.

AAP सांसद ने कहा कि फसल की बर्बादी होने पर सबसे ज्यादा मुआवजा देने का काम किसी मुख्यमंत्री ने किया है तो उनका नाम अरविंद केजरीवाल है. इसलिए मैं समझता हूं कि बीजेपी को कम से कम किसानों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. 

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ''इनके अंदर अभी भी इतना साहस है कि वो किसानों के बारे में बात कर सकते हैं. जिस पार्टी ने एक साल तक हिंदुस्तान के अन्नदाता किसानों के साथ दिल्ली की सड़कों और दिल्ली की आसपास की बॉर्डरों पर दुश्मनों की तरह व्यवहार किया. उनको पाकिस्तानी और खालिस्तानी कहा. उनके ऊपर गोलियां और लाठियां चलवाई''.

उन्होंने कहा, ''किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े. जिस बीजेपी के गुनाहों की वजह से 750 किसानों ने अपनी शहादत दी, वो बीजेपी किसानों के बारे में बोल रही है? एमएसपी कानून आज तक लागू नहीं हुआ और अभी भी किसान और पंजाब के अंदर जगजीत डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, जिस बीजेपी की वजह से महाराष्ट्र का किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है''.

संजय सिंह ने कहा, ''इनमें इतना साहस है? इनके मुंह से किसान शब्द का 'क' भी नहीं निकलना चाहिए. किसानों के साथ विश्वासघात करने वाली कोई पार्टी है तो उस पार्टी का नाम बीजेपी है. इन्होंने कहा था कि ये किसानों की फसल का दोगुना दाम करेंगे और ये अभी भी किसानों के बारे में बात कर रहे हैं''.

आप नेता ने कहा, ''मैंने सदन में तीन काले कानून का विरोध किया था तो मुझे सस्पेंड करके बाहर कर दिया गया. हमने कई रातें देश की संसद की परिसर में गुजारी हैं''.

इसे भी पढ़ें: DMRC के जनकपुरी कृष्णा पार्क एक्सटेंशन पर इस हफ्ते से दौड़ सकती है मेट्रो ट्रेन, अब तक क्यों नहीं हुआ उद्घाटन?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget