एक्सप्लोरर

DMRC के जनकपुरी कृष्णा पार्क एक्सटेंशन पर इस हफ्ते से दौड़ सकती है मेट्रो ट्रेन, अब तक क्यों नहीं हुआ उद्घाटन?

Delhi Metro: जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन कॉरिडोर चालू होने से विकासपुरी, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन, केशोपुर, पश्चिम विहार और इसके आसपास के इलाकों के लोग भी मैजेंटा लाइन का लाभ उठा सकेंगे.

Janakpuri West Krishna Park Extension Corridor: बीते चार महीनों से लोग दिल्ली मेट्रो के फेज फोर के तहत जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. अब तक इस कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा की शुरुआत को लेकर तारीख की घोषणा नहीं हुई है. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले इस कॉरिडोर पर मेट्रो के परिचालन की शुरुआत हो जाएगी.

दरअसल, 6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची जारी होनी है, जिसके बाद कभी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि छह जनवरी से पहले इस कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन की शुरुआत हो सकती है. इसके साथ ही रिठाला-कुंडली कॉरिडोर के निर्माण का शिलान्यास भी किये जाने की संभावना है.

परिचालन की तैयारियां पूरी

निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर के इस छोटे (जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन कॉरिडोर) कॉरिडोर पर परिचालन की तैयारियां पूरी हो चुकी है. मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने 30 जुलाई को इस कारिडोर के मेट्रो ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म, कंट्रोल रूम आदि के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया था और अगस्त में ही परिचालन शुरू करने की तैयारी थी.

इस वजह से अब तक नहीं हो पाया इसका उद्घाटन

सीएमआरएस ने 30 अगस्त को डीएमआरसी को इस कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू करने की मंजूरी दे दी थी. तब डीएमआरसी ने परिचालन के लिए जल्द तारीख घोषित करने की बात कही थी, लेकिन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद राजनीतिक कारणों से अब तक इस कॉरिडोर का उद्घाटन नहीं हो पाया है.

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

29.26 किमी लंबी निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन वर्तमान मजेंटा लाइन की एक्सटेंशन परियोजना है. वर्तमान में मजेंटा लाइन पर नोएडा के बोटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम तक मेट्रो सेवा उपलब्ध है. जनकपुरी पश्चिम से आगे करीब दो किलोमीटर का अंडरग्राउंड कॉरिडोर तैयार है. इस कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद दिल्ली और नोएडा के लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा. 

यह कॉरिडोर बोटैनिकल गार्डन से लेकर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक चलेगा, जिससे इन क्षेत्रों के नागरिकों को आसान यात्रा का विकल्प मिल जाएगा. इसके साथ ही, विकासपुरी, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन, केशोपुर, पश्चिम विहार और इसके आसपास के इलाकों के लोग भी मेट्रो सेवा का फायदा उठा सकेंगे.

दिल्ली में फिर पकड़े गए बांग्लादेशी, पुलिस ने किया डिपोर्ट, कहां से हुई थी गिरफ्तारी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget