एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrest News: आप ने जारी किया संजय सिंह का वीडियो संदेश, कहा- 'मोदी जी मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि...'

Sanjay Singh Arrested: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दस घंटे की छापेमारी के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आप आदमी पार्टी ने सांसद का वीडियो संदेश जारी किया है.

Sanjay Singh Arrest: आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर उनका एक वीडियो संदेश जारी किया है. इस वीडियो में आप सांसद संजय सिंह केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि दिनभर की छापेमारी में कुछ नहीं निकला लेकिन जबरन गिरफ्तारी की जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आप सांसद ने कहा कि आप चुनाव हार रहे हैं और ये आपकी हताशा और हार के संकेत हैं.

वीडियो संदेश में संजय सिंह ने कहा, "नरेंद्र मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ और अडानी के महाघोटाले के खिलाफ मैं लगातार बोलता रहा. अपनी आवाज उठाता रहा. ईडी में अडानी के खिलाफ, उनके घोटाले के खिलाफ कई शिकायतें कीं. उस पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की. आज अचानक ईडी मेरे घर पर पहुंच जाती है. दिनभर छापेमारी की, सारी जांच की, सब कुछ खोज डाला लेकिन कुछ नहीं निकला. इसके बावजूद जबरन गिरफ्तारी की जा रही है. लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं."

आप सांसद ने आगे कहा, "मोदी जी से कहना चाहते हैं कि आप बुरी तरह से चुनाव हार रहे हैं. ये आपकी हताशा का संकेत है. ये आपकी हार का संकेत है. ये उदाहरण है इस बात का कि एक डरपोक प्रधानमंत्री किस तरीके से जुल्म करके, तानाशाही करके, लोगों के जेल में डालकर चुनाव जीतना चाहता है."

संजय सिंह ने ये भी कहा, "मोदी जी मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि जब-जब जुल्म बढ़ता है, तब-तब उसके खिलाफ जनता की आवाज बुलंद होती है. मैंने पहले भी कहा है अपने साथियों से और आज भी दोहरा रहा हूं मरना मंजूर है लेकिन डरना मंजूर नहीं है. चाहे जितनी यातानाएं मोदी दें. नरेंद्र मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ, अडानी के महाघोटाले के खिलाफ बोलता रहा हूं और बोलता रहूंगा. आज दिनभर की छापेमारी के बाद पूरा घर खोद डाला लेकिन कुछ नहीं मिला. बावजूद इसके गिरफ्तारी हो रही है. अभी दुनियाभर की झूठी खबरें प्लांट की जाएंगी. दुनियाभर के झूठे समाचार फैलाए जाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget