एक्सप्लोरर

जेल में सीएम केजरीवाल का वजन साढ़े 8 किलो कम होने का दावा, संजय सिंह ने जताई ये चिंता

Sanjay Singh News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल में वजन 8.5 किलो कम हुआ है, जो गंभीर बीमारी का संकेत है. जेल में सोते समय उनका शुगर लेवल पांच बार 50 तक गिर चुका है, जो कोमा का खतरा है.

Sanjay Singh on Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का लगातार वजन घटने पर आम आदमी पार्टी ने गंभीर चिंता जताई है. ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक उनका करीब 8.5 किलो वजन घट गया है. वजन का लगातार कम होना गंभीर बीमार का संकेत हो सकता है. 21 मार्च को गिरफ्तारी के समय उनका वजन 70 किलो था. अब यह घटकर 61.5 किलो रह गया है. 

इस बीच 5 बार सोने के दौरान सीएम का शुगर लेवल गिरकर 50 तक आ चुका है. अगर सोते समय अचानक शुगर गिरता है तो व्यक्ति कोमा में जा सकता है. उन्होंने कहा कि बीजेपीऔर पीएम मोदी केजरीवाल को जेल में रखने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की साजिश रच रहे हैं. इसी साजिश के तहत ईडी ने केजरीवाल की जमानत पर गैर कानूनी ढंग से स्टे लिया और बाद इन्होंने झूठे केस में सीबीआई से उन्हें गिरफ्तार करा दिया. ‘‘आप’’ को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई मामले में भी सीएम केजरीवाल को जल्द राहत मिलेगी.

'प्रताड़ित करने के लिए रखें है जेल में'
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि बीजेपी का मकसद एक तरफ अरविंद केजरीवाल को जेल में रखकर उन्हें प्रताड़ित करना है और दूसरी तरफ वे उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो जाए या जेल में उनका स्वास्थ्य खराब हो जाए. 

इसके लिए बीजेपी एक गहरी साजिश रच रही है. जब 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी, तब उनका वजन 70 किलोग्राम था, लेकिन आज उनका वजन 8.5 किलो घटकर 61.5 किलोग्राम रह गया है. 21 मार्च से अब तक अरविंद केजरीवाल का 8.5 किलो वजन घट गया है. इसका कारण किसी को नहीं पता है. इस तरह अकारण इतना वजन घटना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. यह अरविंद केजरीवाल के परिवार और हम सभी के लिए बेहद चिंता का विषय है.

बहुत मुश्किल से ले जाया जाता है ओपीडी
संजय सिंह ने बताया कि जब से केजरीवाल जेल में हैं, लगभग पांच बार ऐसा हुआ है, जब रात में अचानक उनका शुगर लेवल गिरकर 50 से नीचे चला गया. हम सब जानते हैं कि शुगर लेवल का बढ़ना एक बार के लिए फिर भी कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल सोते समय अचानक गिर रहा है तो वह कोमा में जा सकता है. यही स्थिति हमने आतिशी के पानी सत्याग्रह के समय देखी थी, जब उनका शुगर लेवल 41 पहुंच गया था, तब डॉक्टर ने सलाह दी कि वे कोमा में जा सकती हैं, उन्हें तुरंत एडमिट कराएं.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 5 बार 50 से नीचे गया. रात में जेल के अंदर कौन सा डॉक्टर मौजूद रहता है? मैं 6 महीने जेल में रह कर आया हूं, अगर रात में आपको कोई समस्या हो जाए तो आप घंटी बजाते रहिए, बहुत मुश्किल से आपको ओपीडी ले जाया जाता है. यह सब क्यों किया जा रहा है?

संजय सिंह ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप
संजय सिंह ने कहा कि जैसे ईडी के ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दी थी, तो ईडी ने बिना आदेश की कॉपी के हाई कोर्ट से स्टे ले लिया था. यह भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली और एकमात्र घटना है. नियम कानून को ताक पर रखकर केजरीवाल की रिहाई पर स्टे ले लिया गया. लेकिन जब ऐसी पूरी संभावना थी कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल जाएगी, तो उससे ठीक पहले सीबीआई ने एक झूठा केस केजरीवाल के खिलाफ बनाया ताकि ये लोग उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर सकें.

यह अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित तो कर ही रहे हैं, लेकिन बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी की साजिश है कि केजरीवाल के साथ जेल में कोई दुर्घटना हो जाए. इसलिए कोर्ट को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ने पर इंडिया गठबंधन की साथी कांग्रेस-आप में छिड़ी रार, PPAC के नाम पर लूट का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget