एक्सप्लोरर

'डबल इंजन की सरकार के बावजूद...', हरियाणा से पानी की मांग पर संजय सिंह का बीजेपी पर हमला

Sanjay Singh News: आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ पानी के नाम पर ज्यादती और अन्याय हो रहा है. ये सारी बातें LG के सामने रखी गई हैं. अभी भी 113 एमजीडी पानी कम मिल रहा है.

Sanjay Singh On Delhi Water Crisis: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी का संकट बरकरार है. दिल्ली की मंत्री आतिशी के अनशन के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर से पानी के मसले पर बीजेपी को घेरा है. आप सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली के लोगों को साथ नाइंसाफी हो रही है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी हरियाणा सरकार पानी नहीं दे रही है.

AAP नेता संजय सिंह ने कहा, ''एक एक दिन का डेटा एलजी साहेब के सामने रखा कि कहां कितनी पानी हर दिन भेजा गया. अब ये तो कोई छिपी हुई बात है नहीं. दिल्ली के लोगों के साथ पानी के नाम पर ज्यादती और अन्याय हो रहा है. ये सारी बातें उनके सामने रखी गई हैं. अभी भी लगभग 113 एमजीडी पानी यहां पर कम पानी दिया जा रहा है''. 

क्या आप पानी बना सकते हैं- संजय सिंह

उन्होंने आगे कहा, ''एलजी महोदय ने हम सभी लोगों को आश्वस्त किया है कि वो हरियाणा से पानी दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे. दिल्ली के हक का पानी मिलना चाहिए. मैं बीजेपी के लोगों से पूछना चाहता हूं कि उनके पास अधिक पानी पैदा करने की कोई योजना या तकनीक है तो हमारी मदद कीजिए. क्या आप पानी बना सकते हैं? अगर एक निर्धारित मात्रा में हमें पानी मिलना चाहिए और आपकी बीजेपी की हरियाणा सरकार हमें पानी नहीं दे रही है''.

हरियाणा की डबल इंजन सरकार पर हमला

उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा, ''हरियाणा में जहां पर पीएम मोदी कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार है यानी मोदी भी वहां पर काम देखेंगे और सीएम नायब सिंह सैनी भी वहां पर काम देखेंगे. दिल्ली में 7 सांसद बीजेपी के हैं. आप मुझे बताएं कि अगर आप 100, कभी 117 और कभी 113 एमजीडी पानी कम दे रहे हैं तो पानी कैसे बना सकते हैं. कहां से पानी पैदा करेंगे?''

आप नेता गोपाल राय का एलजी पर तंज

वहीं, दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ''मैं यह बात एलजी साहब को बताना चाहता हूं क्योंकि वह भूल रहे हैं कि वह हरियाणा के नहीं, बल्कि दिल्ली के एलजी हैं. दिल्ली के एलजी को यहां के लोगों की दुर्दशा की कोई परवाह नहीं है. यह शर्मनाक है कि दिल्ली के एलजी अब हरियाणा में बीजेपी के प्रवक्ता बन गए हैं." 

बता दें कि दिल्ली में पानी की भारी किल्लत से आम लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. दिल्ली की जल मंत्री और आप नेता आतिशी का अनिश्चितकालीन धरना रविवार (23 जून) को तीसरे दिन भी जारी है.

ये भी पढ़ें:

क्यों हुई दिल्ली शिक्षा विभाग में कार्यरत 594 कर्मियों की सेवाएं समाप्त, BJP नेताओं की गुहार पर LG ने तलब की रिपोर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget