एक्सप्लोरर

'LG साहब अगर आपको पद की जरा सी नैतिकता है तो...', संजय सिंह ने पूछा ये सवाल

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि शराब घोटाला बीजेपी ने किया है और दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) को इसकी जांच करानी चाहिए.

Sanjay Singh on Delhi Excise Policy: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया. सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि BJP के पास 55 करोड़ की मनी ट्रेल मिली है. हम सब को मिलकर इसकी जांच की मांग देश की केंद्र सरकार, LG और राष्ट्रपति से करनी चाहिए.

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वास्तव में शराब घोटाला बीजेपी ने किया है और दिल्ली के उपराज्यपाल को इसकी जांच करानी चाहिए.

सांसद संजय सिंह का एलजी और केंद्र पर हमला

सांसद संजय सिंह ने कहा, ''एलजी साहब अगर आपको अपने पद की जरा सी नैतिकता है. अगर संविधान में जरा सा भी भरोसा है तो आप आज ही चिट्ठी लिखकर ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई की जांच कराओ. बीजेपी के नेताओं को कॉलर पकड़ के जेल भेजो. BJP के पास 55 करोड़ की मनी ट्रेल मिली है. हम सब को मिलकर इसकी जांच की मांग देश की सरकार, एलजी और राष्ट्रपति से करनी चाहिए."

आप नेता संजय सिंह ने कहा, ''एलजी साहब चिट्ठी क्यों नहीं लिखते हैं? मैं अपने सभी मंत्रियों विधायकों से अनुरोध करुंगा कि बीजेपी के शराब घोटाले पर जांच के लिए ये 55 करोड़ की जो मनी ट्रेल मिली है. इस पर बीजेपी के नेताओं से पूछताछ की जानी चाहिए. उनकी गिरफ्तारी की जाए.  

मगुंटा रेड्डी और राघव रेड्डी पर क्या बोले संजय सिंह?

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने आगे कहा, ''मगुंटा रेड्डी के घर 16 सितंबर 2022 को ED की रेड हुई. 10 फरवरी तक उसने केजरीवाल का नाम नहीं लिया तो उसी दिन उसके बेटे राघव रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया. 16 जुलाई 2023 को उसने केजरीवाल का नाम ले लिया. 18 जुलाई 2023 को ईडी वालों ने कहा अब कोई दिक्कत नहीं है जमानत लो और घर जाओ. आप सभी समझ गए न ये मुकदमा? 10वीं का बच्चा भी पता लगा सकता है कि ये फर्जी मुकदमा है. 16 जुलाई को जैसे ही उसने केजरीवाल का नाम लिया तो 18 जुलाई को उसकी जमानत हो जाती है. 

आप नेता संजय सिंह ने ये भी कहा कि दोनों बाप बेटे ने 10 बयान दिए जिसमे से आखिरी 2 बयानों को ED ने कोर्ट के सामने रख दिया और पहले के 8 बयान छुपा लिए. जिसमें अरविंद केजरीवाल की ईमानदार का सबूत है वो कागज ईजी छिपा लेती है. ये बीजेपी की गहरी साजिश है.

ये भी पढ़ें: बीजेपी को अभी तक समन क्यों नहीं भेजा? आतिशी का ED से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र और CJP के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, लोगों को दी ये सलाह
मानसून सत्र और CJP के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, लोगों को दी ये सलाह
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस के बीच आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस के बीच आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget