एक्सप्लोरर

'दो तरह के दस्तावेजों पर साइन कर सकता है कैदी लेकिन...', तिहाड़ जेल के डीजी ने बताया

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के डीजी (जेल) संजय बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तिहाड़ में 'दुर्व्यवहार' किए जाने के आम आदमी पार्टी के आरोपों का खंडन किया है.

Sanjay Baniwal on Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति के मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी केंद्र और बीजेपी पर हमलावर है. जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ कट्टर अपराधियों की तरह व्यवहार करने और उन्हें सुविधाएं न देने का आरोप लगाया जा रहा है. इस बीच दिल्ली के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. 

मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ तिहाड़ में 'दुर्व्यवहार' किए जाने के आम आदमी पार्टी के दावों का डीजी (जेल) संजय बैनीवाल ने खंडन किया है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि किसी भी कैदी को जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है.

संजय बेनीवाल ने किया AAP के आरोपों का खंडन

इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने को लेकर डीजी (जेल) संजय बेनीवाल ने कहा कि तिहाड़ का कैदी 2 तरह के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर सकता है, लेकिन वे राजनीतिक नहीं होने चाहिए. उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ तिहाड़ में 'दुर्व्यवहार' किए जाने के आम आदमी पार्टी के दावा गलत है. किसी भी कैदी को जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है.''

पंजाब सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?

बता दें कि पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (15 अप्रैल) को तिहाड़ जेल में कैद दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. भगवंत मान ने बताया कि वो मुख्यमंत्री केजरीवाल से एक सामान्‍य कैदी की तरह मिले. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं.

AAP सांसद संजय ने भी लगाया था आरोप

इससे पहले AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार (13 अप्रैल) को तिहाड़ जेल प्रशासन के रवैये को लेकर सवाल उठाया था. आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल के मनोबल को तोड़ने की पूरी कोशिश हो रही है.

ये भी पढ़ें:

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला नहीं, चुनाव के लिए मांगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget