एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrested: यह परीक्षा की घड़ी है, संदीप पाठक का दावा- 'AAP आगे मजबूत होकर उभरेगी' 

Delhi Liquor Policy Case: आप नेता संदीप पाठक का कहना है कि बीजेपी वाले जानते हैं कि वो आप को ईमानदारी और कानूनी रूप से हराना मुश्किल है. इसलिए, AAP को अवैध रूप से तोड़ने और हराने की कोशिश हो रही है. 

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh Arrest News) की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद संदीप पाठक (Sandeep Pathak) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है, "आप के लिए यह परीक्षा की घड़ी है. आप मजबूत होकर उभरेगी. दिल्ली आबकारी मामला पिछले 15 महीने से चल रहा है. उन्होंने हजारों स्थानों पर छापे मारे और लोगों पर अत्याचार किया. कुछ भी सामने नहीं आया. आगे भी और कुछ भी सामने नहीं आएगा. 

आप नेता संदीप पाठक ने कहा कि AAP नेता संजय सिंह को उस नीति के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जिससे सरकार को फायदा हुआ है. वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? AAP के गठन के बाद, दिल्ली और पंजाब बीजेपी के हाथ से निकल गई. AAP की एंट्री गुजरात और अन्य राज्यों में भी सफलतापूर्वक होने लगी है. वो जानते हैं कि आप को ईमानदारी से और कानूनी रूप से हराना मुश्किल है. इसलिए, यह AAP को अवैध रूप से तोड़ने और हराने की एक प्रक्रिया है. अंततः न्याय होगा. हमें भगवान, न्यायालय और जनता पर भरोसा है." 

इमरजेंसी जैसे हालात: रीना गुप्ता

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अदाणी पर बात करने के लिए ​​केंद्र सरकार तैयार नहींं है. ईडी रेड में कुछ निकला भी नहीं है. आम आदमी पार्टी इन सभी समस्याओं से बाहर निकलना तय है. आप प्रवक्ता  रीना गुप्ता का कहना है कि संजय सिंह को बिना सबूत के ईडी ने गिरफ्तार किया है. बीजेपी ईडी और सीबिआई को चला रही है. देश में आपातकाल जैसे हालात हैं. 2024 में बीजेपी को हराना है.

तानाशाही का अंत होगा: सौरभ भारद्वाज

सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि देश में बोलने की आजादी छीनी जा रही है. पहले बीजेपी सरकार बहुत सारे नेताओं को  जेल में डालेगी. इससे पहले भी कई तानाशाह आये और चले गए. वर्तमान तानाशाही का भी अंत होगा. भारद्वाज के मुताबिक आप नेता संजय सिंह ने लगातार अदाणी के मामले को उठा रहे थे. बुधवार को सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि दिल्ली आबकारी नीति मामले की जांच पिछले 15 महीने से चल रही है. ईडी और सीबीआई ने अभी तक 1000 ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन कहीं से एक रुपया भी नहीं मिला. ?हुआ. संजय सिंह के आवास पर भी उन्हें कुछ नहीं मिलेगा. दरअसल, बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 हार रही है. हार से बचने के लिए विरोधी पार्टियों के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:  Sanjay Singh Arrest News: देश में बोलने की आजादी छीनी जा रही है, सौरभ भारद्वाज का दावा- '2024 चुनाव से पहले बहुत सारे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget