एक्सप्लोरर

CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संदीप दीक्षित बोले- 'मैंने कई छापे देखे हैं लेकिन...'

Arvind Kejriwal Arrested: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले एक लोकतांत्रिक पार्टी का गला नहीं घोंट सकते. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है.

Sandeep Dikshit On Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा है कि रात को किसी के घर जाकर गिरफ्तार करने का ईडी का तरीका ठीक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी सिर्फ इसे चुनाव से जोड़ रही है. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए इसे अलोकतांत्रिक करार दिया.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "रात में किसी के घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार करने का यह कौन सा तरीका है? चाहे वह कांग्रेस के खातों को फ्रीज करना हो, हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करना हो या अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना हो, ईडी इसे सिर्फ चुनाव से जोड़ रही है. इस बारे में कोई दूसरा स्पष्टीकरण नहीं है. इसका कोई और लेना देना नहीं है. हम इस कार्रवाई की निंदा करते हैं."

ED की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली तस्वीर आई सामने, ऐसा था रिएक्शन

संदीप दीक्षित का केंद्र पर हमला

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आगे कहा, "आप चुनाव से ठीक पहले एक लोकतांत्रिक पार्टी का गला नहीं घोंट सकते हैं. मैंने अपने जीवन में कई छापे देखे हैं, लेकिन रात में कोई छापा नहीं मारा जाता. ईडी उन्हें जांच के लिए बुला सकती थी, उनसे बात कर सकती थी लेकिन इस तरह से रात में गिरफ्तारी लोकतंत्री की हत्या के समान है.''. उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस तरह से इस्तेमाल करना गैरलोकतांत्रिक है." 

AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

बता दें दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की ओर से जारी 9 समन के बावजूद भी पेश नहीं हुए थे. ईडी गुरुवार (21 मार्च) को 10वें समन लेकर केजरीवाल के घर पहुंची थी. ईडी ने केजरीवाल के करीब 2 घंटे तक पूछताछ की थी और फिर बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके घर के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया. आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. आम आदमी पार्टी ने कहा कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे और मुख्यमंत्री बनेंगे रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget