एक्सप्लोरर

RRTS Connect App: एक क्लिक से RRTS कनेक्ट मोबाइल ऐप पर टिकट करें बुक, जानें इसके फायदे

RRTS Connect Mobile App: आरआरटीएस स्टेशन परिसर के 300 मीटर के दायरे में यात्री कहीं से भी केवल एक टैप से टिकट ले सकते हैं. आरआरटीएस कनेक्ट ऐप पर यात्रा के लिए क्यूआर कोड जनरेट किया जा सकेगा.

Delhi News: नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब यात्रा का टिकट लेने के लिए यात्रियों को स्‍टेशन पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यात्री आरआरटीएस स्टेशन परिसर के 300 मीटर के दायरे में कहीं से भी केवल एक टैप से टिकट ले सकते हैं. आरआरटीएस कनेक्ट ऐप पर यात्रा के लिए क्यूआर कोड जनरेट किया जा सकेगा. विश्‍व में पहली बार आरआरटीएस कनेक्ट ऐप पर अनोखी वन टिकट बुकिंग मिलेगी.

यात्रा के दौरान यात्री बदल सकेंगे गंतव्य स्थान

नमो भारत ट्रेनों में यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए एनसीआरटीसी द्वारा ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ मोबाइल ऐप के माध्यम से “वन-टैप टिकटिंग” की सुविधा मिल रही है. इस फीचर की मदद से यात्री को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए न ही तो ऐप में गंतव्य स्थान लिखने और न ही यात्रा के लिए एडवांस टिकट बुक करने की ज़रूरत है. सिर्फ ऐप में वन टैप बुकिंग पर क्लिक करते ही यात्रा के लिए क्यूआर टिकट जेनेरेट हो जाएगा. यह पहल यात्रियों को सहजता से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगी और यात्रा के दौरान बिना किसी दुविधा के यात्री अपना गंतव्य स्थान भी बदल सकेंगे.

प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन के चयन की जरूरत नहीं

यह इनोवेटिव वन-टैप बुकिंग सुविधा यात्रियों के लिए टिकटिंग प्रक्रिया को तेज और सुविधाजनक बनाती है. इससे टिकट खरीदने की प्रक्रिया में डिजिटल क्यूआर कोड जेनेरेट करने के लिए ऐप में न तो प्रस्थान स्टेशन और न ही गंतव्य स्टेशन के चयन की जरूरत होगी. जबकि सामान्यतः ऐसे किसी भी ऐप पर यात्रा की शुरुआत में प्रस्थान और गंतव्य चयन की आवश्यकता होती है, जिससे यात्रा के दौरान गंतव्य स्थान नहीं बदला जा सकता.

ई-वॉलेट में न्यूनमतम 100 रुपये रखना अनिवार्य

यात्रियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने ई-वॉलेट को मोबाइल एप्लिकेशन से लिंक करना होगा और ई-वॉलेट में न्यूनतम राशि 100 रुपये रखनी अनिवार्य होगी. यात्रियों को इस ऐप का उपयोग करते समय अपने मोबाइल फोन की लोकेशन सेवाओं को एक्टिव करना होगा, ताकि ऐप टिकट बुक करते समय ऐप यात्रा के लिए प्रयुक्त आरआरटीएस स्टेशन की लोकेशन को आसानी से पहचान सके. यह सेटअप एक बार की प्रक्रिया है जो भविष्य की सभी नमो भारत यात्राओं के लिए वन-टैप टिकट बुकिंग को सक्षम करेगा.

ई-वॉलेट से ऑटोमैटिक कट निर्धारित राशि

इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद आरआरटीएस कनेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन पर एक टैप के साथ क्यूआर कोड जनरेट हो जाएगा, जिसकी मदद से यात्री आरआरटीएस स्टेशन में क्यूआर कोड स्कैन करके प्रवेश कर सकेंगे और कॉरिडोर के किसी भी स्टेशन पर उसी क्यूआर कोड को स्कैन करके अपनी यात्रा समाप्त कर सकेंगे. क्यूआर कोड स्कैन के जरिए यात्री द्वारा की गई यात्रा के लिए गंतव्य स्टेशन के एएफसी गेट से बाहर निकलते समय निर्धारित राशि ऑटोमैटिक रूप से ई-वॉलेट से कट जाएगी.

टिकट के लिए यात्रियों के है ये विकल्प

यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी द्वारा विभिन्न तरीकों से टिकट खरीदने के विकल्प उपलब्ध करवाए गए हैं. जिनमें आरआरटीएस कनेक्ट एप्लिकेशन के माध्यम से 'वन-टैप' के जरिए डिजिटल क्यूआर कोड-आधारित टिकट या प्रस्थान-गंतव्य चयन आधारित टिकट, टिकट वेंडिंग मशीनों (टीवीएम) पर बैंक नोट्स और यूपीआई-इनेबल्ड टीवीएम के माध्यम से पेपर क्यूआर कोड-आधारित टिकट शामिल हैं.

टीवीएम मशीनों में एनसीएमसी रिचार्ज की सुविधा

इसके साथ ही इन टीवीएम मशीनों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) को रिचार्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा, यात्री आरआरटीएस कम्यूटर कार्ड भी खरीद सकते हैं. भारत सरकार के एक राष्ट्र, एक कार्ड दृष्टिकोण के अनुरूप यह कंप्यूटर कार्ड एक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) है जो सभी पारगमन प्रणालियों में एक कार्ड के उपयोग की अनुमति देता है और कहीं भी कार्ड से भुगतान संभव है. आरआरटीएस प्रणाली यात्रियों को यात्रा के लिए संचालन के पहले दिन से किसी भी देश भर की किसी भी एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करने की अनुमति प्रदान कर रही है.

Delhi IGI Airport: IGI एयरपोर्ट पर अब इन्हें मिलेगी विशेष सुविधा, बनाए गए डेडिकेटेड हेल्प डेस्क

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र और CJP के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, लोगों को दी ये सलाह
मानसून सत्र और CJP के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, लोगों को दी ये सलाह
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस के बीच आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस के बीच आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget