एक्सप्लोरर

Republic Day 2024: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर नहीं तो होगी परेशानी

Delhi Metro News: 26 जनवरी को लेकर दिल्ली में तमाम सुरक्षा एजेंसियां काफी पहले से सुरक्षा को चाक चौबंद करने में लगी हुई थी, जो अब और भी काफी सतर्क और कड़ी हो गई है.

Delhi Metro: 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा, जिसमें अब महज सप्ताह भर का समय शेष बचा है. इसे लेकर दिल्ली में तमाम सुरक्षा एजेंसियां काफी पहले से सुरक्षा को चाक चौबंद करने में लगी हुई थी, जो अब और भी काफी सतर्क और कड़ी हो गयी है. जहाँ बॉर्डर इलाकों में पुलिस टीम पिकेट लगा कर गाड़ियों और संदिग्धों की चेकिंग में लगी हैं, तो वहीं मेट्रो की सुरक्षा जांच की भी दोहरी कर दी गयी गयी है, और मेट्रो प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

आज से सुरक्षा जांच हुई कड़ी

मेट्रो स्टेशन परिसर में आज से प्रवेश के साथ ही कड़ी और गहन जांच की जा रही है, जिससे व्यस्त समय मे ज्यादातर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की लंबी लाईनें लग गई. इस कारण मेट्रो यात्रियों को मेट्रो में सवार होने के लिए काफी इंतेज़ार करना पड़ा. खास तौर पर जंक्शन मेट्रो स्टेशनों जैसे राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट आदि मेट्रो स्टेशन पर लोगों को और ज्यादा कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दिल्ली मेट्रो के अन्य मेट्रो स्टेशन, नवादा, उत्तम नगर, द्वारका, आईएनए, नई दिल्ली सहित ज्यादातर मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लंबी लाइन नजर देखने को मिली.

आज से 27 जनवरी तक होगी कड़ी सुरक्षा जांच

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने इस बारे में एबीपी लाइव को जानकारी देते हुए की आज 19 जनवरी से सुरक्षा जांच को कड़ी की जा रही है, जो शुक्रवार 27 जनवरी तक जारी रहेगी. गणतंत्र दिवस के दिन तक यह जांच और भी गहन होती जाएगी. इसलिए यात्रियों से अपील की जाती है कि वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों की जांच में सहयोग करें और पर्याप्त समय लेकर सुरक्षा जांच ले लगने वाले समय को ध्यान में रख कर यात्रा के लिए निकलें.

एक घंटे पहले यात्रा शुरू करें

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी की गई है. अगर आप भी मेट्रो से सफर करने वाले हैं, तो परेशानियों से बचने के लिए समय से कम से कम 01 घंटे पहले अपनी यात्रा की शुरुआत करें, जिससे आप अपने समय पर गंतव्य तक पहुंच सकें.

ये भी पढ़ें: Republic Day 2024: दिल्ली पुलिस का गणतंत्र दिवस से पहले बड़ा फैसला, आसमान में उड़ाई जाने वाली इन चीजों पर लगाया बैन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget