एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान पर आप सांसद संजय सिंह का हमला, बोले- ‘ये गुंडागर्दी है’

Ramesh Bidhuri Remark: आप सांसद संजय सिंह ने अपने दिए बयान में रमेश बिधूड़ी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की ये सरासर गुंडागर्दी है.

Delhi News: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के संसद में दिए अमर्यादित बयान को लेकर देशभर में सियासी बवाल मचा हुआ है. सभी विपक्षी पार्टियां इस पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी के द्वारा इसपर बयान आया है. आप सांसद संजय सिंह ने अपने दिए बयान में रमेश बिधूड़ी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.

संजय सिंह का रमेश बिधूड़ी पर हमला

आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की ये सरासर गुंडागर्दी है, संसद में इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा-’हम बार-बार ये बात कहते हैं कि BJP…..की पार्टी है. BJP सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा उपयोग की गई भाषा एक माफिया गुंडे की भाषा है. अगर OM BIRLA जी में नैतिकता है तो इस सांसद के खिलाफ कार्रवाई करें’ संजय सिंह ने आगे कहा कि, संसद में मैंने मणिपुर का मुद्दा उठाया तो मुझे निष्कासित कर दिया, इसी तरह आप नेता राघव चड्ढा को भी निष्कासित कर दिया, लेकिन बात जब बीजेपी के सांसद की आई तो चुप बैठे हैं.

रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग 

संजय सिंह के अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने भी दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को घोर आपत्तिजनक बताया है. उन्होंने इस मामले में लोकसभा स्पीकर पर सवाल उठाते हुए पूछा कि, क्या आप बीजेपी सांसद (Ramesh Bidhuri) द्वारा एक मुस्लिम सांसद के खिलाफ दिए गए बयानों पर कार्रवाई करेंगे? उन्होंने स्पीकर से पूछा है कि क्या संजय सिंह-राघव चड्ढा की तर्ज पर बीजेपी नेता के बयान पर एक्शन लेने की हिम्मत आप ​दिखाएंगे?

क्या था मामला?

बता दें, बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बोलते हुए एक मुस्लिम सांसद पर अमर्यादित और धमकाने वाली भाषा का प्रयोग किया. बीजेपी सांसद के इस बयान पर तमाम सियासी दलों के बयान आ रहे हैं. कांग्रेस, आप, सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. लोकसभा स्पीकर ने बिधूड़ी को चेतावनी जारी की है. वहीं, दूसरी ओर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मसले पर खेद जता चुके हैं.

ये भी पढ़ें: DUSU Election 2023: डूसू चुनाव में ड्रोन से निगरानी, उत्साहित छात्रों ने इन विषयों पर डाले वोट, पढ़ें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget