एक्सप्लोरर

रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, 'पुलिस कार्रवाई करे नहीं तो...'

Ramesh Bidhuri News: संदीप दीक्षित ने कहा कि रमेश बिधूड़ी आदतन ऐसी बातें करते रहते हैं. मैं तो आशा करता हूं की दिल्ली पुलिस अपने आप उनपर कारवाई करे.

Ramesh Bidhuri Controversial Statement: दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी को लेकर दिए विवादित बयान पर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है. बीजेपी नेता के बयान पर कांग्रेस हमलावर है. इस बीच नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने भी निशाना साधा है. 

संदीप दीक्षित ने कहा, "रमेश बिधूड़ी जिस तरह की भद्दी बातें करते यह बीजेपी की भाषा है. रमेश बिधूड़ी आदतन ऐसी बातें करते रहते हैं. मैं तो आशा करता हूं की दिल्ली पुलिस अपने आप उनपर कारवाई करे नहीं तो मेरी कांग्रेस के बड़े नेताओं से अपील है की रमेश बिधूड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कराएं."

'महिला विरोधी है बीजेपी'
उनके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रमेश बिधूड़ी के बयान को महिला विरोधी बताया. उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, "बीजेपी घोर महिला विरोधी है. बीजेपी के पूर्व सांसद और कालकाजी सीट से उनके प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं बल्कि उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता को दिखाता है. जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों और इसकी कोई सजा ना मिली हो, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है? यही बीजेपी का असली चेहरा है."

'बीजेपी आलाकमान मांगे माफी'
सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा, "क्या इस घटिया भाषा और सोच पर बीजेपी की महिला नेत्रियां, महिला विकास मंत्री, नड्डा जी या खुद प्रधानमंत्री मोदी कुछ बोलेंगे? इस घटिया सोच के लिए न केवल रमेश बिधूड़ी बल्कि उनके शीर्ष नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए."

रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा था?
बता दें कि रमेश बिधूड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं. वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा."

ये भी पढ़ें

रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान, आतिशी और संजय सिंह को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget