एक्सप्लोरर

आतिशी के अनशन को मिला विपक्ष का समर्थन, इस पार्टी की नेता ने की मुलाकात

Atishi Hunger Strike: दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर आतिशी अनशन कर रही हैं. डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी लेकिन आप नेता ने मना कर दिया.

Delhi Water Crisis: दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन चौथे दिन भी जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने आतिशी का समर्थन किया है. टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा और सगारिका घोष ने आतिशी से मुलाकात की. वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार  पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज देश में दो पार्टियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है एक दिल्ली में आम आदमी पार्टी और एक बंगाल में टीएमसी.

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और सागरिका घोष की ओर से आतिशी के अनशन को समर्थन का जिक्र किया.

आतिशी ने अस्पताल में भर्ती होने से किया इनकार

दिल्ली में जल संकट गहराने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के अनशन का सोमवार (24 जून) को चौथा दिन है. जानकारी के मुताबिक अनशन पर बैठी आप नेता और मंत्री की तबीयत सोमवार को बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी. लेकिन आतिशी ने इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार की ओर से दिल्ली के हक का पानी नहीं दिया जाता है, तब तो वो अनशन जारी रखेंगी. 

आम आदमी पार्टी की ओर से एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली की मंत्री आतिशी का वजन और ब्लड प्रेशर तेजी से घट रहा है, जिसे  एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल के डॉक्टरों ने खतरनाक बताया है. जल संकट को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने 21 जून को अनशन शुरु किया था. अनशन पर बैठने से पहले उनका वजन 65.8 किलो था, जो अनशन के चौथे दिन घटकर 63.6 किलोग्राम रह गया है. 

इससे पहले मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 100 एमजीडी कम पानी मिलने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत हो गई और करीब 28 लाख लोग इससे प्रभावित हुए. बता दें कि रविवार (23 जून) को AAP के प्रतिनिमंडल ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की थी. बैठक के बाद LG ने कहा था कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पानी को लेकर भरोसा दिया.

ये भी पढ़ें:

अरविंद केजरीवाल को मिलेगी राहत? दिल्ली हाई कोर्ट से आया ये बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget