एक्सप्लोरर

Rajpath Renamed: राजपथ का नाम बदलने के प्रस्ताव पर आज होगी NDMC की बैठक, पास होते ही ये क्षेत्र कहलाएंगे कर्तव्य पथ

Rajpath Name Cahnge: नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि एनडीएमसी की ओर से प्रस्ताव पारित होने के बाद इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की जाएगी.

Rajpath Name Cahnge: दिल्ली (Delhi) में राजपथ (Rajpath) का नाम 'कर्तव्य पथ' (Kartavya Path) करने के प्रस्ताव को अनुमति देने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (New Delhi Municipal Council) बुधवार को एक विशेष बैठक करेगी. एनडीएमसी (NDMC) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और इसे विशेष बैठक में परिषद के समक्ष रखा जाएगा. एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय (Satish Upadhyay) ने बताया, ''राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने के प्रस्ताव को अनुमति देने के लिए स्थानीय निकाय की विशेष बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी.''

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि एनडीएमसी की ओर से प्रस्ताव पारित होने के बाद इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि अनुमति मिलने के बाद इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक का पूरा क्षेत्र कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा. उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश शासन के दौरान राजपथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था. वर्तमान में जिस रोड पर प्रधानमंत्री का आवास स्थित है, 2015 में उसका नाम रेसकोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला को जलाया, DCW ने पुलिस को जारी किया नोटिस

2017 में डलहौजी रोड का बदला गया था नाम

उसी साल औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग कर दिया गया था. साल 2017 में डलहौजी रोड का नाम बदलकर दारा शिकोह मार्ग कर दिया गया. साथ ही तीन मूर्ति चौक का नाम बदल कर 2018 में तीन मूर्ति हैफा चौक कर दिया गया. हालांकि, अकबर रोड का नाम बदलने के लिए कईं प्रस्ताव आए हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया है. आपको बता दें कि इस साल 15 अगस्त को लाल किले से अपने संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने औपनिवेशिक मानसिकता से जुड़ी सभी निशानियों को खत्म करने पर जोर दिया था. अंग्रेजों की निशानी को मिटाने की लाल किले सी छेड़ी गई इस मुहिम में अब राजपथ का नाम बदला गया है.

ये भी पढ़ें- Delhi: सराय काले खां में 3 लेन वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget