एक्सप्लोरर

फिल्म दीवार के डायलॉग का जिक्र कर राघव चड्ढा बोले, 'जनता अपने हाथ पर लिखेगी अरविंद केजरीवाल...'

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दो दिन में इस्तीफा दिए जाने की घोषणा करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है कहा कि दिल्ली की जनता उन्हें ईमानदार घोषित करेगी.

Raghav Chadha on Arvind Kejriwal Resignation: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दो दिन में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. इस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रिया भी आ रही है. आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''उनपर तोहमत लगाई गई. आरोप लगाया गया. उन्होंने अपनी ईमानदारी की परीक्षा और अग्निपरीक्षा देने का फैसला किया है, दिल्ली की जनता झाड़ू का बटन दबाकर केजरीवाल जी को ईमानदार घोषित करेगी.''

राघव चड्ढा ने कहा, ''2025 के चुनाव के जरिए अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ईमानदार घोषित करेगी. दीवार फिल्म में जैसे अमिताभ बच्चन के हाथ में लिख दिया गया था, उसके उलट दिल्ली की जनता अपने हाथ में लिखेगी कि मेरा केजरीवाल ईमानदार है. राघव चड्ढा ने कहा कि 2020 में अरविंद केजरीवाल ने काम के आधार पर वोट मांगा था और उन्होंने कहा था कि अगर मैंने काम किया है तो मेरे लिए वोट कीजिए. अगर मैंने काम नहीं किया है तो मेरे लिए वोट मत कीजिए.''

विधानसभा भंग होने पर फैसला नहीं- गहलोत
उधऱ, मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली के सीएम ने जनता पर यह छोड़ा है कि वह ईमानदार हैं या नहीं. गहलोत ने कहा, ''हम मुख्यमंत्री से सहमत हैं. अरविंद केजरीवाल ने जनता का प्यार, सम्मान और आशीर्वाद कमाया है. अभी तक विधानसभा भंग करने का कोई फैसला नहीं लिया है.''

इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली सीएम का इस्तीफा जुमला है. यह पहली बार हो रहा है जब एक निर्वाचित सीएम जेल से जमानत पर बाहर आ रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट ने उनसे कहा है कि वह सीएमओ ना जाएं और ना ही हस्ताक्षर करें.

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर बीजेपी नेताओं की आई तीखी प्रतिक्रिया, जानें- किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर खड़ा मिला पत्थरों से लदा ट्रक! CJP ने शेयर किया वीडियो, पूछा- क्या करना चाहती है दिल्ली पुलिस?
जंतर-मंतर पर खड़ा मिला पत्थरों से लदा ट्रक! CJP ने शेयर किया वीडियो, पूछा- क्या करना चाहती है दिल्ली पुलिस?
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget