एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर बीजेपी नेताओं की आई तीखी प्रतिक्रिया, जानें- किसने क्या कहा?

Arvind Kejriwal News: BJP विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक अरविंद केजरीवाल का सीएम पद से इस्तीफा देने का तथाकथित प्रस्ताव कोई बलिदान का कार्य नहीं है. यह एक और राजनीतिक स्टंट है.

Arvind Kejriwal Latest News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा रविवार (15 सितंबर)  को यह ऐलान करना कि दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफे दे दूंगा, राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए चौंकाने वाला साबित हुआ. जबकि सियासी दलों के लिए एक तरह से सकते में डालने वाला फैसला है. ऐसा इसलिए कि बीजेपी और कांग्रेस के नेता यह मानकर चल रहे थे कि अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे, लेकिन जेल से बाहर आते ही आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ऐलान से सभी यह सोचने पर मजबूर हैं कि ये क्या हो गया.

फिलहाल, बीजेपी की ओर से अरविंद केजरीवाल के ऐलान को लेकर प्रक्रियाएं आ गई हैं. बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आने के तत्काल बाद एक्स पोस्ट में कहा,  "अरविंद केजरीवाल के लिए जेल से रिहाई, उस रसगुल्ले की तरह है, जो सामने रखा है, पर वो खा नहीं सकते."

वहीं, बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा,  "उन्होंने इस्तीफा देने के लिए दो दिन का वक्त अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को दिल्ली का सीएम बनाने के लिए लिया है."

मनजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक अरविंद केजरीवाल का सीएम पद से इस्तीफा देने का तथाकथित प्रस्ताव कोई बलिदान का कार्य नहीं है. यह एक और राजनीतिक स्टंट है. जमानत मिलने के बावजूद, अदालतों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शराब घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण वे मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता का इस्तेमाल जारी नहीं रख सकते.

यह किसी भी मौजूदा सीएम के लिए ऐतिहासिक रूप से सबसे खराब स्थिति है, जिसमें न्यायपालिका ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है, जिससे उन्हें प्रभावी रूप से पद से हटा दिया गया है. भारत ने पहले कभी भी सत्ता में किसी नेता का ऐसा अपमान नहीं देखा है, जो उनकी पार्टी के भ्रष्ट व्यवहार की गहराई को उजागर करता है!

'सोनिया गांधी मॉडल लागू करने की योजना' 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ने कहा, "यह अरविंद केजरीवाल का पीआर स्टंट है. उन्हें समझ आ गया है कि दिल्ली की जनता के बीच उनकी छवि एक ईमानदार नेता की नहीं बल्कि एक भ्रष्ट नेता की है., आज देशभर में आम आदमी पार्टी एक भ्रष्ट पार्टी के तौर पर जानी जाती है. अपने पीआर स्टंट के तहत वह अपनी छवि को फिर से बनाना चाहते हैं."

प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, "वह सोनिया गांधी मॉडल लागू करना चाहते हैं, जहां उन्होंने मनमोहन सिंह को डमी प्रधानमंत्री बनाकर पर्दे के पीछे से सरकार चलाई थी. उन्हें आज समझ आ गया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव हार रही है और दिल्ली की जनता उनके नाम पर वोट नहीं दे सकती, इसलिए वह किसी और को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं."

Arvind Kejriwal: केजरीवाल से कैसे होगा मुकाबला? कांग्रेस-बीजेपी के सामने ये हैं चुनौतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
यूट्यूबर ध्रुव राठी को नया समन जारी, क्या है मामला? पढ़ें पूरी जानकारी
यूट्यूबर ध्रुव राठी को नया समन जारी, क्या है मामला? पढ़ें पूरी जानकारी
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget