एक्सप्लोरर

Delhi News: राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी में किसकी कार है ज्यादा दमदार? कीमत-फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

President Droupadi Murmu and PM Narendra Modi Car Comparison: इन कारों की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. इनमें सुरक्षा के खास इंतजाम हैं. इनके टायर कभी पंचर नहीं होते और इनपर गोली का असर नहीं होता.

President & PM Special Car: भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन कारों में चलते हैं उनके फीचर्स और कीमत आपको हैरान कर देगी. राष्ट्रपति मुर्मू जहां Mercedes-Benz S600 Pullman Guard लिमोजिन में चलती हैं तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Range Rover Sentinel कार की सवारी करते हैं. पीएम मोदी कभी-कभी टोयोटा और मर्सिडीज की भी सवारी करते हैं, लेकिन वे ज्यादातर रेंज रोवर सेंटिनल में ही चलते दिखाई देते हैं. आज हम आपको बताएंगे इन कारों की खासियत के बारे में. इन दोनों कारों में सुरक्षा के अत्याधुनिक इंतजाम हैं और माना जाता है कि ये दुनिया की सबसे सुरक्षित कारें हैं. दोनों लग्जरी कारें हैं और इनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है.

सुरक्षा के खास इंतजाम
देश के इन दोनों बड़े पदों पर बैठे लोगों के लिए सबसे जरूरी सुरक्षा होती है. इसलिए इनकी कारों में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है. ये कारें हैंडगन शॉट्स झेल सकती है और यहां तक की इनपर विस्फोटक का भी कोई असर नहीं होगा. पीएम मोदी और राष्ट्रपति के वाहन के पीछे कारों का एक बड़ा काफिला चलता है. पीएम की कार के आसपास एसपीजी कमांडो तैनात रहते हैं. इन कारों में बैलिस्टिक प्रोटेक्शन भी है. इनपर गोली और विस्फोटक का भी कोई असर नहीं होता है. यहां तक की एके-47 का भी इनपर कोई असर नहीं होगा. इन कारों के टॉयर कभी पंचर नहीं होते और अगर कभी पंचर हो भी गए तो भी उन्हें घंटों तक चलाया जा सकता है. 

कितनी होती है स्पीड
इन कारों में आटोमेटिक लॉक है और खराब मौसम का इनपर कोई असर नहीं होता है. किसी तरह के हमले के दौरान इन कारों का ईंधन लीक नहीं होगा. ये कारें बहुत ज्यादा मजबूत होती हैं. आप इन्हें चलता फिरता किला कह सकते हैं. दुनिया के कई बड़े उद्योगपति इन कारों का इस्तेमाल करते हैं. राष्ट्रपति की कार जहां 8 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है तो वहीं पीएम मोदी की कार 10 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है. पीएम मोदी के कार की सबसे ज्यादा स्पीड 193 किलोमीटर प्रति घंटा है. इन कारों में अंदर काफी जगह होती है और सीटों को आरामदायक बनाया गया है. 

Delhi Corona Update: कोरोना मुक्त होने के करीब दिल्ली! इस महीने दूसरी बार नहीं मिला एक भी केस, पॉजिटिविटी रेट हुआ शून्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget