एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: कोरोना मुक्त होने के करीब दिल्ली! इस महीने दूसरी बार नहीं मिला एक भी केस, पॉजिटिविटी रेट हुआ शून्य

Delhi Coronavirus News: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,258 कोरोनावायरस के टेस्ट किए गए हैं. वहीं वर्तमान में दिल्ली में कुल 11 सक्रिय मरीज हैं.

Delhi Coronavirus Cases: कोरोनावायरस को लेकर दिल्ली से एक बड़ी राहत की खबर आई है. इस महीने में दूसरी बार 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से ग्रसित एक भी मरीज नहीं मिला है, जो बताता है कि दिल्ली ने इस महामारी पर काफी हद तक काबू पा लिया है. इससे पहले जनवरी महीने में ही 16 तारीख को जारी हुए हेल्थ रिपोर्ट में एक भी कोरोना मरीज के न मिलने का दावा किया गया था. इसके साथ ही दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट शून्य पर आ पहुंचा है, जो दिल्ली को नए वेरिएंट से मुकाबले के लिए भी तैयार रहने में मदद करेगा.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,258 कोरोनावायरस के टेस्ट किए गए हैं, जिसमे एक भी संक्रमित मरीज के मिलने की पुष्टि नहीं की गई है, जो यह बताता है कि दिल्ली में कोरोना महामारी नियंत्रण में है. इसके साथ ही राजधानी में पॉजिटिविटी रेट शून्य पर पहुंच गया है. वर्तमान में दिल्ली में कुल 11 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें 9 का इलाज घर पर चल रहा है. इसके अलावा 2 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Delhi Corona Update: कोरोना मुक्त होने के करीब दिल्ली! इस महीने दूसरी बार नहीं मिला एक भी केस, पॉजिटिविटी रेट हुआ शून्य

स्वास्थ्य विभाग ने नए वेरिएंट से अलर्ट रहने को कहा

भले ही दिल्ली में कोरोना नियंत्रण में है, लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट से लोगों को हमेशा सचेत रहने की सलाह दी गई है. दिल्ली में मास्क लगाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है, लेकिन फिर भी बहुत से लोग मेट्रो और भीड़भाड़ की जगहों पर बचाव के लिए स्वयं मास्क का प्रयोग करते हैं, जो एक अच्छी पहल है. आपको बता दें कि दिल्ली में अब तक कुल 20,07,368 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 26,522 है.

यह भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली सरकार की ये योजना है बेहद खास, घर बैठे ही हो जाते हैं इन विभागों से जुड़े काम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget