एक्सप्लोरर

Delhi Premium Bus Service: दिल्ली में दौड़ेंगी प्रीमियम बसें, मिलेंगी लग्जरी कार वाली सुविधा, जानें सबकुछ

दिल्ली की सड़कों पर प्रीमियम बस चलाने की तैयारी की जा रही है. ये बसें बेहद लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं वाली होंगी. इन्हें चलाने का मकसद कार में चलने वाले लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शिफ्ट करना है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बहुत ही जल्द एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दिल्ली सरकार ने आम जनता को तोहफा देते हुए प्रीमियम बसें चलाने की घोषणा की है. ये बसें बेहद लग्जरी और कई आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी. इसकी तैयारियां जोरो पर हैं. इन बसों को चलाने का मकसद कार में चलने वाले लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शिफ्ट करना है.

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि सरकार ने प्रीमियम बस सेवा को लेकर ड्राफ्ट जारी कर दिया है. आपत्तियों व सुझावों के आधार पर सुधार किया जाएगा. फिर इस मसौदे को आगे की प्रक्रिया के तहत पास कराकर लागू किया जाएगा. हमारी कोशिश दिल्ली में रहने वाले लोगों को लग्जरी और आरामदायक परिवहन सेवा मुहैया कराना है, जिसके लिए यह सेवा लाई जा रही है.

12 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता

मसौदे के तहत प्रीमियम बसों में सिर्फ टिकट बुक होने पर ही यात्रा कर पाएंगे. ऐप और वेबसाइट से टिकट बुक की जा सकेगी. भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा. इस बस में 12 से अधिक यात्रियों को बैठाने की क्षमता वाली बस ही प्रीमियम बस सेवा में शामिल होंगी. सिर्फ उन्हीं कंपनी व एग्रीगेटर को बस सेवा चलाने की इजाजत दी जाएगी जिनके पास सार्वजनिक परिवहन बस सेवा संचालित करने तीन वर्ष का कार्य अनुभव हो. इन तीन वर्षों में उसके पास बेड़े में 100 बसों या 1000 यात्री कारों का बेड़ा रहा हो. लाइसेंस जारी होने की तिथि से 90 दिन के अंदर प्रीमियम बस सेवा को शुरू करना होगा. सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों से लाइसेंस शुल्क नहीं लेने का भी प्रस्ताव रखा है.

स्टॉप पर पहुंचने से 10 मिनट पहले तक होगी बुकिंग

  • यात्रा शुरू होने से पहले ऐप और बेवसाइट पर यात्री से जुड़ा पूरा विवरण देना होगा.
  • किराए के साथ यात्रा के मार्ग, बस में तैनात कर्मचारियों की जानकारी भी जारी करनी होगा.
  • यात्रा शुरू होने के बाद बीच में भी यात्री बैठाए जा सकेंगे। बशर्ते स्टॉपेज पर पहुंचने से 10 मिनट पहले बुकिंग की गई हो.
  • यात्री का अंतिम नाम, आयु और लिंग ही यात्रा विवरण के तौर पर प्रदर्शित होगा.
  • बिना सूची में नाम शामिल किए. किसी भी यात्री को यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी.
  • बुकिंग एप्लीकेशन वन दिल्ली एप से लिंक करनी होगी.
  • महिला यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। हर प्रीमियम बस में पैनिक बटन लगाना होगा.

ये भी पढ़ें:- स्वाति मालीवाल का 'हार्ट ब्रेकिंग' ट्वीट, साक्षी मलिक का यादगार वीडियो जारी कर सबको किया इमोशनल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget