एक्सप्लोरर

Spice Jet Aircraft Fire: स्पाइसजेट विमान में आग लगने पर शुरू हुई सियासत, आप विधायक ने बीजेपी पर लगाए ये गंभीर आरोप

आईजी एयरपोर्ट में खड़े स्पाइसजेट विमान में 25 जुलाई को अचानक आग लग गई थी. जिसको लेकर अब आप विधायक नरेश बाल्यान ने बीजेपी पर निशाना साधा है और कई सवाल खड़े किए है.

Delhi News:  राजधानी दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर खड़ी स्पाइसजेट हवाई विमान में आग लगने पर सियासत शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी विधायक नरेश बाल्यान ने BJP पर आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से स्पाइस जेट के इंजन में खराबी के साथ-साथ आग लगने की खबर आ रही है, लेकिन फिर भी विमान उड़ाया जा रहा है. स्पाइस जेट विमान के मालिक अजय सिंह हैं. अजय सिंह बीजेपी के दिग्गज नेता हैं. 

लोगों के जीवन से ऐसे ही खेला जाएगा? 
साल 2014 चुनाव में BJP के लिए मीडिया रणनीति अजय सिंह और पीयूष गोयल ने तैयार की थी. अब जब सरकार अपनी है तो ऐसे ही लोगो के जीवन से खेला जाएगा. कोई पूछने वाला नहीं है कि विमान में इतनी खराबी का कारण क्या है? क्या सरकार मोरबी, बालासोर ट्रेन हादसे जैसे घटनाओं का इंतजार कर रही है?

एयरपोर्ट पर खड़ी स्पाइसजेट विमान में लगी थी आग
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के आईजी एयरपोर्ट में खड़े स्पाइसजेट विमान में मंगलवार 25 जुलाई को अचानक आग लगने की खबर मिलते ही कोहराम मच गया. इस हादसे की पुष्टि IGI एयरपोर्ट DCP ने की.  उन्होंने कहा कि खड़ी एयरक्राफ्ट में AC का मेंटेनेंस करने के दौरान आग लग गई जिसे वहां मौजूद फायर इक्यूपमेंट और छोटे अग्निशमन गाड़ी ने बुझा दिया. आग Q400 के नंबर 1 इंजन में DEL T1 के इंजन में मेंटेनेंस के दौरान लगी है. इस घटना में विमान और रखरखाव कर्मी सुरक्षित हैं. स्पाइसजेट विमान के एयरक्राफ्ट में ये हादसा 7 बजकर 55 मिनट पर हुआ था. 

स्पाइसजेट ने क्या कहा ? 
स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगवार 25 जुलाई रात आठ बजे एक अग्नि चेतावनी प्रणाली के जरिये क्यू 400 विमान के इंजन में आग लगने की तब सूचना मिली जब उसे रख-रखाव के लिए खड़ा किया गया था. उन्होंने बताया कि आग मौके पर मौजूद अग्निशमन उपकरणों से बुझा दी गई. प्रवक्ता ने बताया कि एहतियात के तौर पर दमकल दस्ते को भी बुलाया गया और इस हादसे में विमान एवं रखरखाव कर्मी सुरक्षित हैं. विमानन कंपनी के मुताबिक क्यू400 विमान में 78 से 90 यात्री बैठ सकते हैं. हाल ही में स्पाइसजेट के एक विमान का कोच्चि में उतरते समय टायर फट गया. दुबई (Dubai) से आई इस फ्लाइट की सुरक्षित रूप से लैंडिंग कराई गई थी.

यह भी पढ़ें: Worst Traffic City: दुनिया में सबसे खराब ट्रैफिक सिटी में शुमार हुई दिल्ली, जानें राजधानी में जाम के पीछे की वजह क्या है? 

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget