एक्सप्लोरर

Worst Traffic City: दुनिया में सबसे खराब ट्रैफिक सिटी में शुमार हुई दिल्ली, जानें राजधानी में जाम के पीछे की वजह क्या है? 

Worst Traffic City News: अर्थ सिस्टम साइंस डाटा के एक शोध अध्ययन के अनुसार दिल्ली की सड़कों पर वाहनों का दबाव,रोड नेटवर्क, और जाम मिलकर न केवल प्रदूषण बढ़ा रहे हैं बल्कि जाम की स्थिति भी पैदा करते हैं.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली नहीं, दुनियाभर में ट्रैफिक एक बहुत बड़ी समस्या है. ट्रैफिक की वजह से लोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के भी शिकार होते हैं. जहां तक बात खराब ट्रैफिक वाले शहरों की सूची में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की स्थिति की है तो आपको बता दें कि यहां की ट्रैफिक भारतीय शहरों में सबसे ज्यादा खराब है. दुनिया के शहरों में खराब ट्रैफिक सिस्टम के लिहाज से बात करें तो दिल्ली का नंबर पांचवां है. इस बात का खुलासा वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ट्विटर हैंडल की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में हुआ है. मई 2023 में भी दिल्ली इसी सूची में पांचवें स्थान पर था. 

वर्ल्ड आफ स्टैटिसक्सि ट्विटर हैंडल की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक खराब ट्रैफिक सिस्टम के कारण दुनिया के कई शहरों के लोग परेशान रहते हैं. दुनिया के टॉप 10 सिटी में भारत के तीन शहरों के नाम शामिल हैं. इनमें सबसे पहला नाम दिल्ली का है. दिल्ली टॉप टेन में छठे नंबर पर है. इसके अलावा टॉप 10 में शामिल भारतीय शहर में कोलकाता और मुंबई का नाम शामिल है. दिल्ली में ट्रैफिक सिस्टम खराब होने की पीछे की मुख्य वजह वाहनों की संख्या में सड़कों की क्षमता से ज्यादा होना है. साथ ही लोग ट्रैफिक से संबंधित नियमों का पालन करने को लेकर गंभीर नहीं हैं. अर्थ सिस्टम साइंस डाटा के एक शोध अध्ययन के अनुसार दिल्ली की सड़कों पर वाहनों का दबाव, गाड़ियों की कम गति, वाहनों की मियाद, रोड नेटवर्क, खराब ईंधन और जाम मिलकर न केवल प्रदूषण बढ़ा रहे हैं बल्कि जाम की स्थिति भी पैदा करते हैं. दिल्ली में सबसे ज्यादा जाम उन इलाकों में होता है जहां कारोबार और दफ्तर चल रहे हैं. इन जगहों पर वाहनों की औसत गति बिजी आवर में 29 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है. जबकि दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की औसत गति 35 किलोमीटर प्रति घंटा होती है. 

ये हैं ट्रैफिक जाम की वजह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी चालू साल की शुरुआत में राजधानी में जाम को लेकर एक सर्वे किया था। ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में यह खुलासा हुआ था कि दिल्ली में 200 ऐसी जगह हैं, जहां पर रोजाना जाम लगा रहता है. जाम के पीछे की प्रमुख वजह सड़कों पर अतिक्रमण, सड़कों का अचानक कम चौड़ा होना व अन्य कारण शामिल हैं. इस मामले में द्वारका और वेस्ट दिल्ली की अधिकांश सड़कों पर रोजाना जाम की समस्या सबसे ज्यादा होती है. 

यह भी पढ़ें:  Watch: 'गजब का वर्ल्ड क्लास हेल्थ सिस्टम है दिल्ली का' हरीश खुराना का तंज- मंत्री सौरभ भारद्वाज ने खोल दी सुविधाओं की पोल


Delhi Traffic, Delhi traffic jam, delhi news, w

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget