एक्सप्लोरर

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली BJP के 17 कार्यक्रम, जानें क्या कुछ है खास?

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर दिल्ली BJP 17 कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता और अन्य सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस, 17 सितंबर से दिल्ली बीजेपी ने विशेष आयोजन की रूपरेखा तय कर दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार (15 सितंबर) को बताया कि राजधानी में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक कुल 17 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

संयोजन समिति की सूची जारी
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यक्रमों के लिए संयोजन समिति की सूची जारी की. उन्होंने बताया कि प्रत्येक आयोजन के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं. वहीं, प्रदेश स्तर पर पूरे अभियान का संयोजन महामंत्री विष्णु मित्तल करेंगे. सह-संयोजक की जिम्मेदारी दिनेश प्रताप सिंह, सोना कुमारी, सत्यनारायण गौतम और राजकुमार चौटाला को सौंपी गई है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केवल संगठनात्मक ही नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाजपा नेता और कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी करेंगे. इससे अभियान का दायरा और व्यापक होगा और जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ेगा.

स्वच्छता से सोशल मीडिया तक- 17 अलग-अलग आयोजन
दिल्ली बीजेपी द्वारा घोषित 17 कार्यक्रमों की शुरुआत 17 सितम्बर को स्वच्छता अभियान से होगी. इसके बाद वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंटरी, प्रबुद्ध वर्ग सम्पर्क, चयनित पुस्तकों का वितरण, दिव्यांग जन सम्मान, वोकल फॉर लोकल प्रचार, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन, जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, पं. दीनदयाल जयंती, महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह, नमो ऐप एवं सोशल मीडिया चर्चा और जीएसटी रिफॉर्म पर जनचर्चा अभियान शामिल होंगे.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि इस दो सप्ताह लंबे अभियान को समाज के हर वर्ग से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ता इन आयोजनों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की जागीर नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की जागीर नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget