एक्सप्लोरर

फांसी घर विवाद: अरविंद केजरीवाल को तलब करेगी विशेषाधिकार समिति, स्पीकर ने दिए जांच के निर्देश

Phansi Ghar Row: विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि 2022 में जिस कक्ष का जीर्णोद्धार किया गया और तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन किया, वह रिकार्ड के अनुसार एक ‘टिफिन रूम’ था.

दिल्ली विधानसभा में 'फांसी घर' के मामले पर गुरुवार (6 अगस्त) को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति करेगी. दिल्ली के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और तत्कालीन स्पीकर राम निवास गोयल को समन करके पूछताछ करेगी.

फांसी घर का शिलालेख हटाया जाएगा- स्पीकर

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा में लगे फांसी घर का शिलालेख हटाया जाएगा. साथ ही नेशनल आर्काइव्स, ICHR, IGNCA के विशेषज्ञों की राय में सामने आया था कि इमारत के जिस हिस्से का शिलान्यास आप सरकार ने 9 अगस्त 2022 को फांसी घर के रूप में किया था वो असल में टिफ़िन रूम और लिफ्ट थी.

स्पीकर ने मंगवाया था 1911 का नक्शा 

बीते तीन दिनों से इस मामले पर दिल्ली विधानसभा में चर्चा चल रही थी और मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी थी की नेशनल आर्काइव्स से उन्होंने विधानसभा का जो 1911 का नक्शा मंगवाया था. उसमें साफ़ साफ़ दर्ज था कि विधानसभा में फांसी घर नहीं बल्कि टिफ़िन रूम और लिफ्ट थी जिसे आप सरकार ने फांसी घर बताया था. 

आप के विधायकों को पक्ष रखने का मौका दिया गया- स्पीकर

मामले पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को भी पक्ष रखने का मौक़ा दिया था जिसमें मंगलवार को आप विधायक जरनैल सिंह ने पक्ष रखते हुए ChatGPT को सबूत बताया था. आप विधायक संजीव झा ने कहा था कि कथित फांसी घर में कंचे मिले थे जो फांसी घर का सबूत है. आज दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप के सभी दावों को निराधार बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को 3 दिन का समय दिया गया था. लेकिन तीनों दिन आप विधायक कोई सबूत नहीं पेश कर सके कि ये इमारत फांसी घर थी.

इतिहास पर काम करने वाली संस्थाओं ने भी दी जानकारी- स्पीकर

स्पीकर ने कहा कि उनके पास विधानसभा का नक्शा है और इतिहास पर काम करने वाली संस्थाओं ने भी उन्हें जानकारी दी कि दिल्ली विधानसभा में कभी फांसी घर था ही नहीं और ये झूठ था. ऐसे में दिल्ली विधानसभा से ना सिर्फ़ फांसी घर के शिलालेख को हटाया जाएगा बल्कि उस जगह पर 1911 दिल्ली विधानसभा का नक्शा लगेगा.

आप ने क्या कहा?

पूरे मामले पर आप विधायक संजीव झा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि जैसे केंद्र में बीजेपी सरकार को हर समय नेहरू याद आते हैं, वैसे दिल्ली की बीजेपी सरकार को अरविंद केजरीवाल याद आते हैं. उन्होंने कहा कि फांसी घर का फैसला पूर्व स्पीकर राम निवास गोयल का था ना कि अरविंद केजरीवाल का था. लेकिन जानबूझकर कर बीजेपी अरविंद केजरीवाल को निशाना बना रही है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान
सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
दिल्ली में अगले 6 दिन तक गिरेगा तापमान, पढ़ें बदलते मौसम का अपडेट
दिल्ली में अगले 6 दिन तक गिरेगा तापमान, पढ़ें बदलते मौसम का अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget