एक्सप्लोरर

Petrol Price: दिल्ली में नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, गुरुग्राम, नोएडा जाकर टंकी फुल करा रहे लोग, जानिए कितने लोगों को कितने का फायदा हो रहा

दिल्ली के बजाय नोएडा या गुरुग्राम और फरीदाबाद या गाजियाबाद, एनसीआर में आता है और इन सभी जगहों पर पेट्रोल कम दाम पर मिल रहा है. इन सभी जगहों की दिल्ली से औसत दूसरी मात्र 15 किलोमीटर के आसपास है.

Petrol Price: दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है. जबकि दिल्ली से सटे और एनसीआर में आने वाले नोएडा की बात करें तो पेट्रोल 95.51 रुपये और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. दूसरी तरफ गुरुग्राम में पेट्रोल 95.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.11 रुपये प्रति लीटर ही उपलब्ध है.

इसका हिसाब निकाला जाए तो दिल्ली के मुकाबले नोएडा में 8.46 रुपये और गुरुग्राम में 8.07 रुपये कम दाम पर पेट्रोल मिल रहा है. हालांकि डीजल के दाम में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है और दिल्ली की तुलना में नोएडा में डीजल 0.34 पैसे तो गुरुग्राम में 0.44 पैसे प्रति लीटर महंगा है.

दिल्ली में पेट्रोल पंप पर बिक्री में 25% की गिरावट

ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोगों पर डीजल के दामों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता लेकिन पेट्रोल पर 8 रुपये से ज्यादा का अंतर आ रहा है. जिसको देखते हुए नोएडा और गुरुग्राम से सटे या यहां आने-जाने वाले लोग दिल्ली में पेट्रोल न लेकर एनसीआर के क्षेत्रों में ले रहे हैं. यही कारण है कि इसका असर दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर पड़ने लगा है. पेट्रोल पंप डीलरों के अनुसार, शुक्रवार से दिल्ली में पेट्रोल पंप पर बिक्री में 25% की गिरावट आई है.

दिल्ली के बजाय नोएडा या गुरुग्राम और फरीदाबाद या गाजियाबाद, एनसीआर में आता है और इन सभी जगहों पर पेट्रोल कम दाम पर मिल रहा है. इन सभी जगहों की दिल्ली से औसत दूसरी मात्र 15 किलोमीटर के आसपास है. ऐसे में लोगों को इन जगहों पर पेट्रोल लेने में लाभ दिख रहा है. दिल्ली में औसतन एक दिन में लगभग 2.67 मिलियन लीटर पेट्रोल और 1.67 मिलियन लीटर डीजल की खपत होती है. इसके अलावा सीएनजी की वजह से भी कमी हुई है.

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने किया वैट कम करने का अनुरेध

आपको यहां बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा 5 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने के बाद, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों ने वैट कम कर दिया, जिससे उन राज्यों में पेट्रोल-डीजल और सस्ता हो गया. हालांकि, दिल्ली में राज्य शुल्क पेट्रोल पर 30% और डीजल पर 16.75% पर ही रहा. जिससे लोगों को अलग से कोई छूट नहीं मिल पाई. दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक पेट्रोल पंप डीलरों के साथ-साथ राज्य को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है, जिसे लेकर दिल्ली सरकार से वैट को कम करने का अनुरोध किया गया है.

ये भी पढ़ें:-

अयोध्या फैसले पर सलमान खुर्शीद ने की SC की तारीफ, हिंदुत्व की राजनीति को बताया खतरनाक

UP Cabinet Decision: यूपी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिए कई अहम फैसले, पढ़ें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

650 करोड़ के कथित स्वास्थ्य घोटाले पर कांग्रेस का हमला, दिल्ली के अस्पतालों और खरीद व्यवस्था पर गंभीर सवाल
650 करोड़ के कथित स्वास्थ्य घोटाले पर कांग्रेस का हमला, दिल्ली के अस्पतालों और खरीद व्यवस्था पर गंभीर सवाल
MCD के जोनों की बदली पहचान, दिल्ली के राजस्व जिलों के नाम पर होगा नया प्रशासनिक ढांचा
MCD के जोनों की बदली पहचान, दिल्ली के राजस्व जिलों के नाम पर होगा नया प्रशासनिक ढांचा
Delhi News: ओ-जोन की कॉलोनियों को राहत, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- पुराने मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर
ओ-जोन की कॉलोनियों को राहत, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- पुराने मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से इस दिन मिलेगी राहत... तापमान में आएगी गिरावट, आज 44 डिग्री रहेगा पारा
दिल्ली की गर्मी से इस दिन मिलेगी राहत... तापमान में आएगी गिरावट, आज 44 डिग्री रहेगा पारा

वीडियोज

Khan Sir Coaching News: Khan Sir Vs Raushan Sir की असली वजह है SHOCKING! ABPLIVE
Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
बिहार के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, आज खाते में आएंगे 1100 रुपये, जानें कब 
बिहार के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, आज खाते में आएंगे 1100 रुपये, जानें कब 
BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- 'भारत के लिए गले की फांस...'
BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- 'भारत के लिए गले की फांस...'
Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'इसे टैक्स फ्री करेंगे'
दिल्ली की सीएम ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'हम इसे टैक्स फ्री करेंगे'
Ben Stokes Nightclub Controversy: नाइट क्लब विवाद से पहले बेन स्टोक्स ने पी थी कितनी महंगी शराब, दाम जानकर उड़ जाएंगे होश
नाइट क्लब विवाद से पहले बेन स्टोक्स ने पी थी कितनी महंगी शराब, दाम जानकर उड़ जाएंगे होश
Explained: PM मोदी ने 12 साल में कैसे बना दिया 'भगवा भारत'? आखिर कैसी स्ट्रेटजी रही, जो पहले किसी को नहीं सूझी
PM मोदी ने 12 साल में कैसे बना दिया भगवा भारत? कैसी स्ट्रेटजी रही, जो पहले किसी को नहीं सूझी
अब सोयाबीन से घर में बरसेगा पैसा, 100 दिन में 12 क्विंटल तक होता है इन किस्मों का उत्पादन
अब सोयाबीन से घर में बरसेगा पैसा, 100 दिन में 12 क्विंटल तक होता है इन किस्मों का उत्पादन
फेसबुक पर आपकी एक फोटो बन सकती है Deepfake का हथियार! तुरंत बदलें ये सेटिंग
फेसबुक पर आपकी एक फोटो बन सकती है Deepfake का हथियार! तुरंत बदलें ये सेटिंग
Embed widget