एक्सप्लोरर

Noida: कोई विंडो से लटका तो किसी ने शराब पीकर चलाई गाड़ी, जानें- होली पर नोएडा में कितना कटा चालान?

Noida Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 650 चालान, ट्रिपल राइडिंग के 265, शराब पीकर गाड़ी चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने के लिए 75-75 चालान काटे गए.

Noida News: होली पर नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में यातायात के नियमों का उल्लंघन (Traffic Rules Violation) करने को लेकर कारों और दोपहिया वाहनों सहित 1100 से अधिक वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

स्टंट करने वालों पर लगा भारी जुर्माना

पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) अनिल कुमार यादव ने कहा कि लगभग 30 वाहनों को जब्त किया गया जिनमें से कम से काम पांच वाहन मालिकों के खिलाफ सड़क पर स्टंट करने और कार मालिकों के खिलाफ कार की खिड़कियों से लटकने के लिए 17 हजार से 30 हजार रुपए के बीच भारी जुर्माना लगाया गया. उन्होंने बताया कि बुधवार को पूरे गौतम बुद्ध नगर में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए निरीक्षकों, उप-निरीक्षकों और कांस्टेबलों समेत 475 ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहे.

हेलमेट न पहने, ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कटे चालान

उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 650 चालान, ट्रिपल राइडिंग के 265, शराब पीकर गाड़ी चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने के लिए 75-75 चालान काटे गए, जबकि 25 कार मालिकों के खिलाफ गाड़ी के शीशों प काली फिल्म लगाने को लेकर दंडित किया गया. वहीं अन्य 25 वाहन मालिकों को दस्तावेज पेश नहीं करने को लेकर दंडित किया गया. यादव ने कहा कि कि मोटर वाहन एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करने को लेकर पूरे दिन में 30 वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें से 5 के खिलाफ स्टंट करने और चलती कार की खिड़की पर लटने जैसी लापरवाही करने के लिए कार्रवाई की गयी. इनका 17 हजार से 30 हजार रुपए तक  का चालान काटा गया.

इस बात को लेकर लगा सबसे अधिक जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा जुर्माना सेक्टर 104 में 33,500 रुपए एक एसयूवी के मालिक पर लगाया गया, जिसने कार के पिछले हिस्से पर पुलिस का स्टीकर लगाया हुआ था लेकिन उसकी चलती कार में सवार दो लोग खिड़कियों पर लटके हुए थे.

यह भी पढ़ें: Delhi New Ministers: सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने ली दिल्ली के मंत्री पद की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget