एक्सप्लोरर

दिवाली से पहले दिल्ली को दहलाने की आतंकी साजिश? ब्लास्ट से पहले मिला था इनपुट

Delhi Blast: दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर विस्फोट की घटना की जांच में अब एनएसजी शामिल हो गई है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर सैंपल लिए.

Delhi Rohini Blast: दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में धमाके की आवाज के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं. दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बाद मौके पर सुरक्षा का सख्त पहरा लगा दिया है. साथ ही ​जिले की पुलिस को अलर्ट मोड में रहने को कहा है. ​इस बीच एनएसजी की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर सैंपल लिए हैं. 

दिल्ली विस्फोट की जांच में एनएसजी की शामिल होने से पहले रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मौके पर पहुंचने के बाद एनएसजी ने पूरा स्पॉट अपने कब्जे में ले लिया है. फॉरेंसिक यानी एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसके सैंपल लिए. डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है. इसके अलावा, कुछ तारनुमा चीजें भी बरामद हुई हैं. 

वहीं, दिल्ली प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए धमाके के चश्मदीद शशांक ने कहा, " विस्फोट के समय हमें यह लगा कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है या बिल्डिंग गिरी है. यहां धुएं का एक बड़ा बादल था जो करीब 10 मिनट तक रहा." 

शशांक ने आगे बताया कि विस्फोट की वजह से दुकानों के शीशे टूट गए और होर्डिंग्स उखड़ गए. दिल्ली पुलिस 5 मिनट के अंदर ही यहां पहुंच गई, क्योंकि यहां क्राइम ब्रांच, पुलिस स्टेशन और जिला न्यायालय नजदीक ही है. यह अच्छा रहा कि किसी को कोई चोट नहीं आई." 

दिल्ली में रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार की सुबह करीब सात बजे विस्फोट की घटना सामने आई थी. विस्फोट से पहले दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सेवा विभाग को इसकी सूचना मिली थी. घटनास्थल से पुलिस को कुछ नहीं मिला है. धमाके की आवाज से आसपास की गाड़ियों के शीशे टूट गए. इस बीच फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं. 

दिल्ली में हाई अलर्ट

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक विस्फोट की घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस मामले में दीवाली से पहले किसी आतंकी साजिश ने इनकार नहीं किया जा सकता. दिल्ली के बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं. 

दिल्ली पुलिस के पीआरओ संजय त्यागी ने बताया, "आज सुबह प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन को सीआरपीएफ स्कूल के पास जोरदार धमाके की सूचना मिली थी. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्गंध का अहसास हुआ. स्कूल परिसर में खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

घटना के पीछे किसका हाथ?

सूत्रों के मुताबिक CRPF स्कूल के आसपास के कई किलोमीटर में मौजूद मोबाइल टॉवर पर कल रात से लेकर आज सुबह नौ बजे तक कितने फोन कॉल्स हुए, का डेटा खंगालने में पुलिस की टीमें जुटी हैं. इसके अलावा पूरे इलाके का डंप डाटा भी पुलिस खंगालेगी. जिससे ये पता चल सके कि आखिर इस घटना के पीछे किसका हाथ है? अब इस मामले में ​दिल्ली पुलिस एक्सप्लोसिव एक्ट में मामला दर्ज करेगी.

बीजेपी वालों ने दिल्ली का...', AAP पदाधिकारियों की बैठक में अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget