एक्सप्लोरर

'बीजेपी वालों ने दिल्ली का...', AAP पदाधिकारियों की बैठक में अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप 

Arvind Kejriwal News: आप के राष्ट्रीय  संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने नौ साल में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किए. बीजेपी वालों ने एक साल में उनका सत्यानाश कर दिया.

Arvind Kejriwal  On BJP: आम आदमी पार्टी के मंडल प्रभारियों, अध्यक्षों और संगठन के मंत्रियों की शनिवार (19 अक्टूबर) को दिल्ली के पीतमपुरा में मैराथन बैठक हुई. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, आतिशी, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, आप नेता सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक समेत सभी पदाधिकारी शामिल हुए. अरविंद केजरीवाल ने पदाधिकारियों से उनका फीडबैक लिया और सभी को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया. 

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने हमें जेल भेजकर दिल्ली वालों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बीजेपी वालों ने कूड़ा उठाना बंद करा दिया, अस्पतालों में दवाइयां रोक दीं, मार्शल हटा दिए, सीवर ब्लॉक कर दिए. हमने नौ साल में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य में जितने काम किए, इन्होंने एक साल में उनका सत्यानाश कर दिया. 

अगर ये (बीजेपी) वाले पांच साल के लिए आ गए तो क्या करेंगे? अब मैं आ गया हूं, तो सड़कों की रिपेयरिंग शुरू हो गई है, अस्पतालों में दवाइयां मिलने लगी हैं, वृद्धा पेंशन और फरिश्ते योजना शुरू हो गई हैं. बाकी काम भी जल्द शुरू होंगे.

अमानतुल्लाह जेल से जल्द आएंगे बाहर 

दिल्ली के सभी मंडल पदाधिकारियों से संवाद करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन के जेल से छूटने के बाद अब सभी देशभक्त जेल के बाहर हैं. अब केवल अमानतुल्लाह खान बाकी हैं. मुझे उम्मीद है कि उन्हें भी जल्द न्याय मिलेगा और वो भी जेल से छूटकर आएंगे. हम उनके लिए भी कानून लड़ाई लड़ रहे हैं.

एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत 

अभी इन्होंने मुझे, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को जेल में डाला, तो इनका मकसद आम आदमी पार्टी को तोड़ने का था, लेकिन आम आदमी पार्टी एकजुट रही. इसका सबसे बड़ा कारण हमारे कार्यकर्ता, मंडल प्रभारी, हमारे विधानसभा अध्यक्ष, हमारे विधायक और पार्टी के तमाम पदाधिकारी हैं. इनकी वजह से ही पार्टी इतनी मजबूती के साथ खड़ी रही. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शायद भारत के इतिहास में आज तक किसी पार्टी  के ऊपर इतना जबरदस्त हमला नहीं किया गया, जैसा हमला आम आदमी पार्टी के ऊपर किया गया.

CM आतिशी ने आनंद विहार हॉटस्पॉट का किया मुआयना, जानें- योगी सरकार पर क्यों साधा निशाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी,अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रही ED
संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी,अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रही ED
Delhi Politics: दिल्ली में बंगाल और यूपी वाली गलती नहीं दोहराना चाहती कांग्रेस, शुरू कर दी बड़ी तैयारी
दिल्ली में बंगाल और यूपी वाली गलती नहीं दोहराना चाहती कांग्रेस, शुरू कर दी बड़ी तैयारी
Delhi News: लुटियंस दिल्ली में पोलो ग्राउंड खाली कराने के नोटिस पर HC सख्त, कहा- 'दिल्ली का दम घुट जाएगा'
लुटियंस दिल्ली में पोलो ग्राउंड खाली कराने के नोटिस पर HC सख्त, कहा- 'दिल्ली का दम घुट जाएगा'
Delhi Weather: दिल्ली को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जानें कब मिलेगी राहत और कब दस्तक देगा मानसून
दिल्ली को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जानें कब मिलेगी राहत और कब दस्तक देगा मानसून

वीडियोज

Khan Sir Controversy: What happened inside the courtroom today regarding Khan Sir's case? | Patna Coaching Firing
Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis
Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान ने तुंरत लिया बड़ा एक्शन, ऐसे बचाई इंडियंस की जान
समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान ने तुंरत लिया बड़ा एक्शन, ऐसे बचाई इंडियंस की जान
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
'बाप को मारकर लाश के टुकड़े बाल्टियों में भरे', सूली पर लटकाए जाएंगे कलयुगी बेटा-बेटी, मां को भी उम्रकैद
'बाप को मारकर लाश के टुकड़े बाल्टियों में भरे', सूली पर लटकाए जाएंगे कलयुगी बेटा-बेटी, मां को भी उम्रकैद
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'
ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'
NCC Maharashtra PM Internship: एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
भारत में ज्यादा चीनी, विदेश में बिना शुगर, बेबी फूड को लेकर नेस्ले की रिपोर्ट पर फिर बहस तेज
भारत में ज्यादा चीनी, विदेश में बिना शुगर, बेबी फूड को लेकर नेस्ले की रिपोर्ट पर फिर बहस तेज
Embed widget