एक्सप्लोरर

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने युवक को लात-घूसों से पीटा, बचाने पहुंची युवती

Noida Sector 125: नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने मारपीट किस वजह से हुई, इसका पता नहीं चल पाया है. नोएडा पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

Amity University Viral Video: दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा के सेक्टर 125 (Noida Sector 125) स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने सरेआम गुंडागर्दी और दबंगई का एक वीडियो सामने आया है. यहां कुछ लोगों ने मिल कर एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई कर डाली. इस दौरान राहगीर और वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. हालांकि, इस दौरान मौके पर मौजूद दो सुरक्षाकर्मी और एक युवती पीट रहे युवक को बचाने के लिए आगे आए, लेकिन आरोपियों ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को धक्का मारकर किनारे कर दिया. साथ ही युवती के साथ भी अभद्रता की गई. इस बीच किसी ने वारदात को मोबाइल के कैमरे में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद से युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं. उसी समय आस-पास मौजूद 12 से ज्यादा लोग मिलकर एक युवक को गिरा कर लात-जूतों और बेल्ट से पीटना शुरू कर देते हैं. इसी दौरान जमीन पर गिरे हुए युवक को बचाने की कोशिश एक युवती ने की, लेकिन गुंडे उसकी परवाह किए बिना युवक की पिटाई करते रहे. इसे देख कर वहां पास ही मौजूद सुरक्षाकर्मी भी मदद के लिए पहुंचे, लेकिन वो फिर भी युवक की पिटाई करते रहे.

वायरल वीडियो का नोएडा पुलिस ने लिया संज्ञान

यह झगड़ा-मारपीट किस कारण हुई, इसका पता नहीं चल पाया है. इस मारपीट का वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया. वायरल हो रहे वीडियो पर सेक्टर 126 थाने की पुलिस ने स्वत: ही संज्ञान लिया और इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आरोपियों की पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस

नोएडा जोन के एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि इस संबंध में कोई भी शिकायत थाने पर नहीं दर्ज कराई गई है.  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर 126 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वीडियो के आधार पर मारपीट कर रहे आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है, जिसके बाद जल्दी ही उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- MCD Mayor Election 2023: क्या एमसीडी में होगा इस बार 'खेला', BJP नेता रेखा गुप्ता ने सदन में AAP नेताओं से कही थी ये बात

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget