एक्सप्लोरर

नोएडा में 'फिटजी' कोचिंग के मालिक समेत 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पैरेंट्स ने लगाए ये आरोप

FIITJEE News: जानकारी के अनुसार, अभिभावकों की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर-58 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिसमें 'फिटजी' के मालिक समेत 12 लोगों का नाम है.

FIITJEE Coaching News: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में फिटजी द्वारा संचालित कई कोचिंग सेंटर अचानक बंद हो गए हैं, जिससे सैकड़ों छात्र अपनी शैक्षणिक तैयारियों के बीच में ही फंस गए हैं. इस बीच नोएडा पुलिस ने इस मामले में उसके मालिक सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. 

नोएडा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर-58 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिसमें 'फिटजी' के मालिक डीके गोयल, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) राजीव बब्बर, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मनीष आनंद, ग्रेटर नोएडा शाखा के प्रमुख रमेश बटलेश समेत 12 लोगों को नामजद किया गया.

अभिभावकों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
नोएडा पुलिस उपायुक्त राम बदन सिंह ने कहा, अभिभावकों की शिकायत के आधार पर आपराधिक साजिश और विश्वासघात के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने ग्रेटर नोएडा के निवासी सतसंग कुमार की शिकायत के हवाले से बताया कि नोएडा के सेक्टर-62 स्थित संस्थान का सेंटर मंगलवार तक खुला था और उस दिन एक घंटे पहले छुट्टी कर दी गई, जिसके बाद पता चला कि सेंटर पूरी तरह बंद कर दिया गया है.  

क्यों बंद हो रहे कोचिंग?
दावा है कि इस सेंटर में दो हजार से अधिक छात्र पढ़ते थे. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा-2 निवासी मनोज कुमार ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं. बता दें फिटजी कोचिंग सेंटर बंद कथित तौर पर तन न मिलने के कारण शिक्षकों द्वारा सामूहिक इस्तीफा दिए जाने से जुड़ा है. अधिकारियों के अनुसार, नोएडा जैसे अन्य केंद्रों से प्रशिक्षकों को लाने के प्रयास असफल रहे और केवल कुछ दिनों तक ही चले.

बिना स्टाफ के रह जाने के कारण प्रशासन के पास संचालन बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. अचानक बंद होने से अभिभावकों में आक्रोश फैल गया है, जिनमें से कुछ ने संस्थान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें: ABP Exclusive: दिल्ली के चुनाव में चुनावी दफ्तर पर संग्राम, एबीपी की पड़ताल में मिली चौंकाने वाली जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget