एक्सप्लोरर

Noida: नोएडा से गुजरने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर, आज रात 11 बजे से बंद रहेगा एलिवेटेड रोड, जानें वजह

Delhi News: नोएडा विकास प्राधिकरण की तरफ से एलिवेटेड रोड पर बिजली व्यवस्था व डेकोरेशन का कार्य करवाया जा रहा है, जिसके कारण रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक एलिवेटेड रोड पर आवागमन बंद रहेगा.

 Noida News: नोएडा की सड़कों से गुजरने वाले लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण जानकारी है. आज रात 11 बजे से नोएडा के एलिवेटेड रोड पर गाड़ियों का आवागमन निर्धारित समय के लिए बंद कर दिया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार बचे हुए मरम्मत कार्य, बिजली व्यवस्था और डेकोरेशन कार्य को लेकर रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक एलिवेटेड रोड पर आवागमन बंद रहेगा. नोएडा विकास प्राधिकरण की तरफ से इन सड़कों पर बिजली व्यवस्था व डेकोरेशन का कार्य करवाया जा रहा है जिसकी वजह से निर्धारित समय के लिए गाड़ियों को रोकना आवश्यक है और उन्हें वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है.

इन वजहों से बंद रहेगा एलिवेटेड रोड
एबीपी लाइव ने जब इस मामले को लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि आज रात 10:00 बजे से लेकर सोमवार की सुबह 5:00 बजे तक इन रास्तों पर बचे हुए शेष डेकोरेशन और मरम्मत कार्य की वजह से एलिवेटेड रोड बंद करने को लेकर पूरी तैयारी की गई है. इसके अलावा 17 और 21 मई को भी प्राधिकरण के आदेशानुसार डेकोरेशन कार्य की वजह से निर्धारित समय के लिए एलिवेटेड रोड बंद रह सकता है. नोएडा के एलिवेटेड रोड को बंद किए जाने का प्रमुख उद्देश्य है कि यहां पर बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने, पोल लगाने और आकर्षक बनाने के लिए सौंदर्यीकरण का कार्य बचा हुआ है, जिन्हें इन दिनों पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आवागमन जारी रहने के दौरान दुर्घटना हो सकती है, आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है.

वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें लोग
 एलिवेटेड रोड बंद रहने के दौरान प्रशासन द्वारा लोगों से वैकल्पिक मार्ग यानी एलिवेटेड रोड के नीचे सेक्टर 18 से 61 की तरफ जाने वाला मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है क्यूंकि रविवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक एलिवेटेड रोड बंद रहेगा. इसके अलावा अगर राहगीरों को आवागमन को लेकर कोई और समस्या होती है तो यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: 12वीं का रिजल्ट आने के बाद घर से निकली छात्रा का नाले में मिला शव, एक विषय में हुई थी फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू
सीलमपुर के पार्क में सिगरेट पीने पर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
सीलमपुर के पार्क में सिगरेट पीने पर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
HC से फटकार के बाद CJP के सौरव और आशुतोष ने वापस ली याचिका, अब 2 बजे का इंतजार
HC से फटकार के बाद CJP के सौरव और आशुतोष ने वापस ली याचिका, अब 2 बजे का इंतजार
सौरव दास और आशुतोष रांका से हाईकोर्ट ने पूछी उम्र, कहा- आप GEN Z नहीं
सौरव दास और आशुतोष रांका से हाईकोर्ट ने पूछी उम्र, कहा- आप GEN Z नहीं

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget