एक्सप्लोरर

Delhi Metro: मेट्रो में टोकन नहीं, QR Code वाली पेपर टिकट से करें एंट्री, 1 घंटे के अंदर यात्रियों ने नहीं किया ये काम तो...

Metro Paper Ticket: डीएमआरसी के मुताबिक इस माह के अंत तक क्यूआर कोड के जरिए मोबाइल से किराया भुगतान की सुविधा भी शुरू हो जाएगी. 

Delhi Metro News: दिल्ली न्यूज: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोमवार से मेट्रो में QR कोड आधारित टिकटिंग सिस्टम को लागू कर दिया है. अब लोग टोकन के बदले पेपर टिकट के जरिए मेट्रो में सफर कर पाएंगे. दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी टिकट पर एक QR कोड छपा होगा, जिसके जरिए आप मेट्रो गेट से एंट्री कर सकते हैं. 

दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने पेपर टिकट सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट के लिए दो-दो आटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट अपग्रेड किए हैं. इस गेट से यात्री अब टोकन की जगह टिकट लेकर मेट्रो में सफर कर सकते हैं. पेपर टिकट शुरू होने से अगले कुछ माह में मेट्रो में प्लास्टिक टोकन का चलन बंद हो जाएगा. मेट्रो की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इस माह के अंत तक क्यूआर कोड के जरिए मोबाइल से किराया भुगतान की सुविधा भी शुरू हो जाएगी. यानी अब मेट्रों में स्मार्ट कार्ड, नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी), स्मार्ट फोन के अलावा क्यूआर कोड भुगतान की सुविधा होगी. 

1 घंटे के अंदर एंट्री जरूरी क्यों?

पेपर टिकट सिस्टम में यात्रियों को एक बात का ध्यान रखना होगा. इसका ध्यान रखने पर यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पढ़ सकता है. यात्रियों को ध्यान यह रखना होगा कि QR कोड आधारित पेपर टिकट खरीदने के एक घंटे के अंदर स्टेशन के अंदर प्रवेश करना होगा. यदि कोई 60 मिनट से ज्यादा देरी से स्टेशन में प्रवेश करेगा तो टिकट अमान्य हो जाएगा. ऐसे में यात्री न तो स्टेशन में प्रवेश कर पाएगा और ना ही उसे किसी प्रकार का कोई रिफंड मिलेगा.

मेट्रो प्रबंधन को साफ सफाई से पाना होगा पार

यहां पर इस बात का भी जिक्र कर दें कि डीएमआरसी ने टोकन की जगह पेपर टिकट शुरू करने का फैसला प्लास्टिक के टोकन खरीदने में होने वाले खर्च को कम करने के मकसद से उठाया है. वहीं पेपर टिकट की वजह से स्टेशनों पर साफ-सफाई की समस्या उत्पन्न हो सकती है. दरअसल, दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन 25 लाख यात्री सफर करते हैं. इनमें से 30 फीसदी यात्री टोकन का इस्तेमाल करते हैं. यानी प्रतिदिन साढ़े सात लाख यात्री कागज के टिकट का इस्तेमाल करेंगे. इस समस्या से पार पाने के लिए ऐसे में मेट्रो स्टेशनों पर डस्टबिन की व्यवस्था की है. यात्री निकास एएफसी गेट के पास मौजूद डस्टबिन में टिकट डालकर डीएमआरसी को इस समस्या से निजात दिला सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: MCD News: दिल्ली के कारोबारियों के लिए खुशखबरी, बहुत जल्द MCD की 4000 दुकानों से हटेगी सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget