एक्सप्लोरर

MCD News: दिल्ली के कारोबारियों के लिए खुशखबरी, बहुत जल्द MCD की 4000 दुकानों से हटेगी सील

MCD de-seal 4000 shops: फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा कहते हैं कि 2018 में एमसीडी ने नियमों में संशोधन कर सील दुकानों को डी-सील करने का फैसला लिया था. 

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में साल 2017 और उससे पहले मिलाकर करीब चार हजार दुकानों को एमसीडी द्वारा सील कर दिया गया था. दिल्ली सरकार व्यापारियों के हित में एक नीति बना कर सील को हटाने (डी-सील) के लिए तैयार हो गई है. जानकारी के मुताबिक जल्द ही सील हुई दुकानों की सीलिंग खुलने की उम्मीद है. इसे लेकर अब केवल नगर निगम को फैसला करना है. बताया जा रहा है कि सरकार के निर्देश पर निगम, न्यूनतम जुर्माने के साथ सील हटाने पर सहमत हो गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मसले को लेकर कारोबारी संगठनों के साथ पहली दौर की बातचीत कर चुके हैं. अब जल्द ही दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय और अन्य अधिकारियों के बीच बैठक होनी है, जिसके बाद इस मसले पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

बता दें कि वर्ष 2012 के बाद निगम ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर व्यावसायिक संपत्तियों को सील किया था. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बनी कमेटी का हवाला देकर सीलिंग की गई थी. वहीं व्यापारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन संपत्तियों को सील करने के लिए कहा था जो अवैध तरीके से बनी या स्वीकृत मानचित्र से अतिरिक्त निर्माण कर बनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के नाम पर अवैध तरीके से भी संपत्तियों को सील किया गया. इसे लेकर व्यापारियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, परंतु यह प्रक्रिया इतनी लंबी हो गई कि उसके बाद सील की गई संपत्तियों पर जुमनि की राशि बढ़कर आठ से 10 गुना तक हो गई. ऐसे में व्यापारी भारी भरकम जुर्माना जमा करने में सक्षम नहीं हैं, जिसके चलते सील खुल नहीं सकी. एक अधिकारी ने बताया कि सरकार व्यापारियों की मांग पर सहमत है कि एक न्यूनतम जुर्माने के बाद इन्हें खोलने की इजाजत दे दी जाए. फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा कहते हैं कि 2018 में एमसीडी ने नियमों में संशोधन किया था, जिसमें कहा गया कि जो संपत्ति कमर्शियल यू जोन में आती हैं, उनसे कन्वर्जन शुल्क नहीं लिया जाएगा. सील दुकानों को डी-सील किया जाएगा.

अवैध तरीके से सीलिंग का आरोप

 डिफेंस कॉलोनी स्थित बाजार में 22 दिसंबर 2017 को एक साथ 41 दुकानों को निगम ने सील किया था. स्थानीय व्यापारी जगदीश गुप्ता कहते है कि 1971 में दुकान ली थी, जिसकी सीलिंग के समय कीमत करीब तीन करोड़ रुपये थी, जिसमें कपड़े का शोरूम चल रहा था. हमारा पूरा बाजार व्यावसायिक था, जो मास्टर प्लान के तहत स्वीकृत हुआ. शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से इस बाजार को बेचा गया था, जिस समय एमसीडी भी नहीं थी, लेकिन 2017 में एमसीडी ने कन्वर्जन चार्ज बताकर सील लगा दी.

सदर बाजार में भी कई संपत्तियों सील

मास्टर प्लान के तहत प्रावधान किया गया है कि अगर किसी क्षेत्र में 70 फीसदी से अधिक आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं तो उसे व्यावसायिक क्षेत्र ही माना जाएगा, लेकिन सदर बाजार के मामले में ऐसा नहीं किया गया. जनवरी में करीब 25 भवनों में चल रही दुकानों को आवासीय क्षेत्र बताकर सील कर दिया गया. अब एमसीडी के अधिकारी भी मानते हैं कि सीलिंग करने में जल्दबाजी की गई लेकिन अब सीलिंग हो गई है तो उसे नियमों के तहत ही खोला जा सकता है.

दिल्ली सरकार ट्रेडर्स राहत देने के पक्ष में

एमसीडी द्वारा सील की गई दुकानों को सरकार खोलने के पक्ष में है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि सरकार चाहती है कि व्यापारियों को राहत मिले. बीते दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ व्यापारियों ने चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार उन्हें राहत देने की दिशा में काम कर रही है. उसके बाद नगर निगम से भी कहा गया है कि वो अलग से नीति बनाकर इन दुकानों को जल्द से जल्द खोलने का काम करे.

दिल्ली सीलिंग से प्रभावित हुए थे ये बाजार 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में एमसीडी ने सीलबंदी की थी. सीलबंदी की वजह से ग्रीन पार्क, एन-ब्लॉक ग्रेटर कैलाश, हौजखास, राजेंद्र नगर, सदर बाजार, रोहिणी, गांधी नगर, महिपालपुर समेत अन्य इलाकों के कारोबारी प्रभावित हुए थे. 

यह भी पढ़ें:  Anti Dust Campaign: दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन शुरू, जानें कब तक चलेगा अभियान और किसे मिली इसकी जिम्मेदारी?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget