एक्सप्लोरर

NDMC Suvidha Camp: कल एनडीएमसी की सुविधा शिविर में लोग उठा सकते हैं इन सेवाओं का लाभ, करना होगा सिर्फ ये काम 

NDMC Suvidha Camp: एनडीएमसी एरिया में रहने वाले लोग सुविधा शिविर में बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन-स्थानांतरण, संपत्ति कर, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कई अन्य समस्याओं का समाधान करा सकते हैं.

NDMC Convention Centre: अगर आप नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र में रहते हैं और आपको एनडीएमसी के अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाली किसी सुविधाओं की जानकारी लेनी है या फिर उनसे जुड़ी सुविधाओं को लेकर कोई समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको कहीं इधर-उधर दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं है. एनडीएमसी क्षेत्रीय निवासियों के लिए छह जुलाई (शनिवार) को एक सुविधा शिविर लगाने जा रही है. इस शिविर में एनडीएमसी एरिया में रहने वाले लोग सरकारी कामकाज से संबंधित सूचना, सुविधा और शिकायतों का समाधान करा सकते हैं. 

इस सुविधा शिविर को जय सिंह रोड स्थित NDMC के कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. लोगों की शिकायतों का समाधान सुविधा शिविर में विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क पर मौजूद सरकारी अफसर व कर्मचारी आरडब्ल्यूए, एमटीए और एनडीएमसी के निवासियों की शिकायतों का समाधान करेंगे. 

सुविधा शिविर में शामिल होंगे इन विभागों के अधिकारी 

एनडीएमसी के इस सुविधा शिविर में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सार्वजनिक स्वास्थ्य, वास्तुकार और पर्यावरण, वाणिज्यिक, स्वास्थ्य लाइसेंसिंग, एस्टेट अफसर, उद्यान विभाग, संपत्ति कर, शिक्षा, अग्नि, लेखा, वित्त, पेंशन, सतर्कता और कार्मिक विभाग, कल्याण विभाग, हेल्थ, पार्किंग प्रबंधन, मुख्य सुरक्षा कार्यालय, ईबीआर विभाग, म्युनिसिपल हाउसिंग, लाइब्रेरी, सतर्कता और आईटी विभाग शामिल हैं.

एनडीएमसी एरिया में रहने वाले लोग जन सुविधा शिविर में नए बिजली कनेक्शन-डिस्कनेक्शन, लोड वृद्धि-कमी, नाम परिवर्तन-स्थानांतरण, संपत्ति कर, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, एनडीएमसी के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा मामलों, जल भराव, स्वच्छता, कचड़ा निस्तारण, सड़क, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, बरातघर और पार्कों की बुकिंग और एनडीएमसी द्वारा दी जाने वाली कई अन्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों का निवारण करा सकते हैं.

जन सुविधा पोर्टल पर भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत

एनडीएमसी हर महीने के पहले शनिवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड पर सुविधा शिविर का आयोजन करती है. इसके अलावा एनडीएमसी ने शिकायत निवारण तंत्र के रूप में एक जन सुविधा पोर्टल भी लॉन्च किया है. लोग एनडीएमसी की वेबसाइट https://www.ndmc.gov.in/complaints.aspx पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Delhi Hospital: सरकारी अस्पतालों में क्यों बंद पड़े हैं 62 ऑपरेशन थियेटर? देवेंद्र यादव का दिल्ली सरकार से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget