एक्सप्लोरर

Delhi Hospital: सरकारी अस्पतालों में क्यों बंद पड़े हैं 62 ऑपरेशन थियेटर? देवेंद्र यादव का दिल्ली सरकार से सवाल

Delhi Hospital News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव का दावा है कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली सरकार की विफलता के कारण राष्ट्रीय राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.  

Delhi Hospital News Today: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बीते 10 वर्षों में अपनी जिन उपलब्धियों का बखान दिल्ली की जनता के सामने ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में करती रहती है, उनमें शिक्षा के अलावा उनका स्वास्थ्य मॉडल भी शामिल है. जिसके बेहतरीन होने का दावा आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री करते रहते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली सरकार की विफलता के कारण दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के 38 अस्पतालों में कुल 235 ऑपरेशन थियेटरों है, जिनमें से 62 आपरेशन थियेटर पूरी तरह बंद पड़े हैं. जिसका कारण ओटी विशेषज्ञ समेत एनेस्थैटिक्स स्टाफ आदि की भारी कमी है.

'एलएनजेपी अस्पताल के छह ऑपरेशन थियेटर बंद' 

देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार से सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों, नर्सों सहित पैरामेडिकल स्टॉफ की भर्ती की मांग की है. उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रति 100 बेड पर महज 1.71 ऑपरेशन थियेटर हैं. इनमें से भी 26 प्रतिशत नॉन फंक्शनल हैं. 

उन्होंने ये भी कहा कि कोविड के दौरान अपनी जान का जोखिम उठा कर अस्पतालों में सेवा देने वाली 170 नर्सों की सेवा केजरीवाल सरकार द्वारा समाप्त करना अमानवीयता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के 13 ऑपरेशन थियेटर में से छह बंद हो गए हैं, जिसका मुख्य कारण दिल्ली सरकार द्वारा 51 पेरामेडिकल स्टॉफ को हटाना है.

'किसी भी विभाग में नहीं हुई स्थाई भर्ती'

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल के दिल्ली के मध्य में होने के कारण दिल्ली की बड़ी आबादी यहां इलाज कराने के लिए पहुंचती है, जिन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और ओटी के बंद पडे़ होने के कारण इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग में 10 वर्षों में स्थाई भर्ती करने की जगह अस्थाई कर्मचारियों की भी आधी से भी कम संख्या में भर्ती की है, जिनको समय-समय पर निकाल दिया गया और आज दिल्ली की जनता को उसका खामियाजा  भुगतना पड़ रहा है.

दिल्ली HC ने यौन शोषण के मामले में घरेलू सहायक को सुनाई सजा, कहा-'इन मामलों में पीड़िता को...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget