एक्सप्लोरर

NCP Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरी अजित पवार की पार्टी, इन 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Delhi NCP Candidate List 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अजित पवार की पार्टी ने 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. महाराष्ट्र में पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था.

Delhi NCP Candidate List 2025: अजित पवार (Ajit Pawar) की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. एनसीपी ने 11 प्रत्याशियों को टिकट दिया है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन दिल्ली में पार्टी ने 11 सीटों पर अपने अलग से उम्मीदवार उतार दिए हैं.

एनसीपी के संसदीय बोर्ड की मंजूरी के बाद पहले चरण में 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है. एनसीपी ने बुराड़ी, बादली, मंगोलपुरी, चांदनी चौक, बल्ली मारन, छतरपुर, संगम विहार, ओखला, लक्ष्मी नगर,सीमा पुरी और गोकुल पुरी से प्रत्याशी की घोषणा की है. प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं...

1.बुराड़ी से रतन त्यागी
2.बादली से मुलायम सिंह
3.मंगलोपुरी से खेम चंद
4.चांदनी चौक से खालिदुर्रहमान
5.बल्लीमारान से मोहम्मद हारून
6.छतरपुर से नरेंद्र तंवर
7.संगम विहार से कमर अहमद
8.ओखला से इमरान सैफी
9.लक्ष्मीनगर से नमाहा
10. सीमापुरी से राजेश लोहिया
 11. गोकुलपुरी से जगदीश भगत 

एनडीए के साथ गठबंधन का खुला रखा था विकल्प

पिछले दिनों एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि उनकी पार्टी पहले भी दिल्ली में चुनाव लड़ती रही है और इस बार भी चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा था कि गठबंधन के लिए एनडीए से भी चर्चा की जाएगी. हालांकि जिस प्रकार एनसीपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कि उससे जाहिर हो गया कि वह बीजेपी के साथ मिलकर यह चुनाव नहीं लड़ रही है.

बता दें कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं, जिसमे आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपनी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. वहीं कांग्रेस ने अपनी दो उम्मीदवारों की लिस्ट में 47 उम्मीदवारों का ऐलान अबतक किया है बाकी उम्मीदवारों का ऐलान होना अभी बाकी है. वही एआईएमआईएम ने मुस्तफाबाद से दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को चुनाव मैदान में उतार कर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है वहीं सूत्र बता रहे है की सीलमपुर से भी दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख पठान को चुनाव मैदान में उतार सकती है.

लेकिन आज जिस तरह से एनसीपी ने दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए अपने 11 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर चुनावी दस्तक दी है उससे साफ हो गया कि इस बार दिल्ली का चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: 26 की हुई गिरफ्तारी, तीन अब भी फरार, मुंबई क्राइम ब्रांच दायर करेगी चार्जशीट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget