एक्सप्लोरर

साहिबाबाद-गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा, स्क्रीन पर बनाएं अकाउंट और सेफ रखें सामान

Smart Locker Facility: नमो भारत के साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर स्मार्ट लॉकर उपलब्ध है. यात्री सामान सुरक्षित रखने या ई-कॉमर्स पार्सल प्राप्त करने के लिए शुल्क देकर लॉकर किराए पर ले सकते हैं.

Namo Bharat launched Smart Locker: नमो भारत के साहिबाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्मार्ट लॉकर की सुविधा आरंभ की गई है. यह सुविधा यात्रियों को अपना सामान सुरक्षित रखने में मदद करेगी. स्मार्ट लॉकर की सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री को लॉकर पर दी गई डिजिटल स्क्रीन पर अपनी डिटेल डाल कर अकाउंट बनाना होगा. इसके बाद यात्री अपनी आवश्यकता के अनुसार लॉकर को रेंट पर ले सकते हैं.
 
स्मार्ट लॉकर की सुविधा के माध्यम से यात्री अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं और ई-कॉमर्स पार्सल मंगाने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं. स्मार्ट लॉकर की सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री को प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा. स्मॉल लॉकर के लिए 20 रुपये, मीडियम लॉकर के लिए 30 रुपये और लार्ज-एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर के लिए 40 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा. इसके भुगतान करने बाद लॉकर बुक हो जाएगा. 
 
लॉकर इस्तेमाल करने के किये मिलेगा एक्सेस कोड
लॉकर के बुक होने पर उपभोक्ता को एक एक्सेस कोड मिलेगा, जिसे लॉकर को खोलने और बंद करने के लिए उपयोग किया जाएगा. लॉकर में सिक्योरिटी के लिए एक्सेस कोड दिया जाएगा, ताकि कोई और लॉकर को न खोल सके. इस एक्सेस कोड का उपयोग लॉकर खोलने एवं बंद करने के लिए सिर्फ एक बार ही किया जा सकेगा. यात्री इस लॉकर में अपना सामान स्वयं रखने के साथ ही, इसका उपयोग ई- कॉमर्स पार्सल मंगाने के लिए भी कर सकेंगे.
 
ई कॉमर्स से पार्सल मंगवाने के लिए भी कर सकेंगे लॉकर का इस्तेमाल 
अगर किसी यात्री को ई-कॉमर्स पार्सल मंगवाना है तो उन्हें अपना एक्सेस कोड और फोन नंबर डिलीवरी पर्सन को बताना होगा. जब डिलीवरी पर्सन स्टेशन में पहुंचेगा तो वहां पार्सल सिक्योरिटी चेक के बाद नमो भारत स्टेशन के कस्टमर केयर बूथ पर पार्सल डिलीवरी की जानकारी देनी होगी. इसके बाद डिलीवरी पर्सन को लॉकर में सामान रखने के लिए अनुमति दी जाएगी और पार्सल को लॉकर में रखने के बाद वह स्टेशन से बाहर आ जाएगा.
 
नमो भारत कनेक्ट एप पर लॉकर बुक करने की सुविधा
जल्द ही नमो भारत कनेक्ट ऐप पर भी इस लॉकर को बुक करने की सुविधा उपलब्ध होगी. इस सुविधा के माध्यम से यात्री अपने मोबाइल फोन से ही लॉकर बुक कर सकते हैं. इसके लिए एप में "रेंट ए लॉकर" ऑप्शन मिलेगा, जिसकी मदद से वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद यात्री को उस स्टेशन के नाम और तारीख का चयन करना होगा जहां और जब वह लॉकर बुक करना चाहते हैं.
 
इसके साथ ही यात्री को यह भी बताना होगा कि लॉकर की सुविधा कितने घंटे के लिए लेना है. इस प्रक्रिया के तहत यात्री को ऐप में यह भी बताना होगा की वह लॉकर की सुविधा का लाभ चयनित तिथि पर किस समय उठाना चाहते हैं.
 
सभी स्टेशनों पर मिलेगी स्मार्ट लॉकर की सुविधा
नमो भारत के सभी स्टेशनों पर स्मार्ट लॉकर की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी. इसके अलावा, दिल्ली के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों पर भी यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी. बताते चलें कि, नमो भारत कॉरिडोर के 55 किमी परिचालित सेक्शन में अभी 11 स्टेशन परिचालित हैं, जिनमें न्यू अशोक नगर, दिल्ली से मेरठ साउथ, मेरठ तक नमो भारत ट्रेन यात्रियों को तेज गति की सेवा प्रदान कर रही है.
 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget