एक्सप्लोरर

बाबरपुर में हर तीसरे चुनाव में जनता ने बदला अपना मन, क्या AAP इतिहास बदलने में होगी कामयाब?

Delhi Assembly Election 2025: बाबरपुर में अब तक के चुनाव परिणामों की बात करें तो 1993 से लेकर 2020 तक के 7 चुनावों में बीजेपी का दबदबा रहा है. बीजेपी ने अब तक यहां से चार बार जीत हासिल की है.

Delhi Babarpur Assembly Election 2025: दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र वीआईपी सीटों में से एक है. यहां का इतिहास है कि कोई भी पार्टी लगातार तीन चुनाव नहीं जीत सकी है. इस बार आम आदमी पार्टी और उसके प्रत्याशी गोपाल राय तीसरी बार यहां से जीत दर्ज करने की कोशिश में पूरे दम-खम से जुटे हुए हैं. उनका सीधा मुकाबला बीजेपी के ब्राह्मण प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ और सीलमपुर से आप के विधायक रह चुके इशराक खान से है. इशराक ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.

बाबरपुर में अब तक के चुनावों के परिणामों की बात करें तो 1993 से लेकर वर्ष 2020 तक के हुए सात चुनावों में बीजेपी का दबदबा रहा है. बीजेपी ने अब तक चुनावों में चार जीत हालिस की. खास बात यह है कि, 1993 से लेकर 2020 तक के चुनावों में बीजेपी की तरफ से नरेश गौड़ ने ही यहां पार्टी का प्रतिनिधित्व किया. 

इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट कर अनिल वशिष्ठ पर दांव लगाया है. गौड़ को पिछले दो चुनावों 2020 और 2015 में आप के गोपाल राय के हाथों मात खानी पड़ी. जबकि एक बार 2003 में कांग्रेस के विनय शर्मा ने उन्हें हराया था. नरेश गौड़ 1993, 1998, 2008 और 2013 में बाबरपुर सीट पर बीजेपी का परचम लहराने में सफलता हासिल की थी. 

इस बार मुकाबला त्रिकोणीय

बाबरपुर सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. कुल 57 फीसदी मतदाता गैर-मुस्लिम समुदाय के हैं, जबकि 43 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं, जिनका एक मुश्त मत इस चुनाव के परिणाम को एकतरफा कर सकता है. यही वजह है कि कांग्रेस ने यहां से इशराक खान को अपना प्रत्याशी बनाया है. जबकि बीजेपी ने गैर-मुस्लिम और ब्राह्मण मतदाताओं की बहुलता को ध्यान में रख कर अनिल वशिष्ठ पर दांव लगाया है. 

आम आदमी पार्टी ने गोपाल राय पर भरोसा बनाये रखा है, लेकिन इस बार यहां मुकाबला आप और बीजेपी के बीच होने के बजाय बजाय त्रिकोणीय नजर आ रहा है. वैसे इस सीट का इतिहास रहा है कि हर तीसरे चुनाव में जनता ने अपना मन बदला और उसी के साथ अपने प्रतिनिधि भी बदल दिए. 

216473 मतदाता डालेंगे इस बार वोट 

बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2,16,473 है. इनमें पुरुष मतदाता 1,14,617 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,01,841 है. जबकि थर्ड जेंडर के 15 मतदाता शामिल हैं. टूटी सड़कें और बरसात के दौरान जलभराव इस विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े मुद्दे हैं. 

टूटी सड़कें, सफाई और जलभराव अहम समस्या 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां नालों की सफाई नहीं हुई है. सभी नाले गादों से भरे हुए हैं. महज चंद घंटे की बारिश में नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं. गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है. जबकि टूटी सड़कें सुगम आवागमन में बड़ी बाधा बनी हुई हैं. सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. ऐसे में आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हादसों की भी संभावना बनी रहती है. कॉलोनियों में खराब स्ट्रीट लाइटें महीनों तक बंद रहती हैं. 

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं योगी आदित्यनाथ से सहमत हूं कि...', अमित शाह का किया जिक्र

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget