एक्सप्लोरर

दिल्ली में नाम बदलना इतना आसान नहीं! BJP की मांग के बीच समझें पूरी कहानी

Mustafabad Najafgarh Name Change: दिल्ली में नाम बदलने को लेकर दिल्ली सरकार की अपनी गाइडलाइंस हैं. इनमें कई मुद्दों का जिक्र किया गया है.

दिल्ली में बीजेपी के कुछ विधायकों ने अपने विकास का विजन सामने रखते हुए दिल्ली के कुछ इलाकों का चयन किया है. उन्होंने इन इलाकों का नाम बदलने की मांग की है. नाम बदलने की मांग दिल्ली के तीन इलाकों को लेकर उठनी शुरू हुई है.

ये इलाके नजफगढ़, मोहम्मदपुर और मुस्तफाबाद हैं. इन तीनों नामों की पहचान मुस्लिमों से जुड़ती है. नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ करने की मांग उठी है. मोहम्मदपुर का नाम माधवपुर करने की मांग हो रही है और मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार करने की मांग उठाई जा रही है.

विपक्ष ने कहा- बीजेपी सरकार को कोई काम धाम नहीं

दिल्ली के इलाकों का नाम बदलने के मसले पर राजनीति भी शुरू हो गई है. विपक्ष आरोप लगा रहा है कि बीजेपी सरकार को काम-धाम नहीं करना है, बस नाम ही बदलना है. वैसे देश की राजधानी में पहले भी कई बार नाम बदले गए हैं.

दिल्ली में कब-कब बदले गए नाम?

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने वाली सड़क 7 रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया था. राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' हो चुका है.  2023 में राष्ट्रपति आवास में मौजूद मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किया गया था. इसी तरह डलहौजी रोड का नाम बदलकर दारा शिकोह मार्ग और औरंगजेब लेन का नाम बदलकर अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है. अगर पिछले 8 साल में देखे तो रोड, उद्यान के नाम तो बदले गए है. ये पहली बार है जब गांव या इलाके का नाम बदलने की मांग उठी है. 

क्या हैं नाम बदलने की गाइडलाइंस?

नाम बदलने को लेकर दिल्ली सरकार की इसपर अपनी गाइडलाइंस है, जिसमें कहा गया है कि नाम बदलने का प्रचलन ठीक नहीं है. क्योंकि हर गांव का अपना इतिहास होता है. अगर फिर भी नाम बदलना है तो उसके लिए कारण बताना होगा और गृह मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी.

नजफगढ़ का मूल नाम बदल दिया गया था- बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ क्षेत्र का नाम बदलकर 'नाहरगढ़' करने का प्रस्ताव रखा और दावा किया कि मुगलों ने इसका मूल नाम बदल दिया था. हाल में नजफगढ़ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के तरुण कुमार को 29,000 से अधिक मतों से हराने वाली नीलम पहलवान ने दिल्ली विधानसभा में दावा किया कि नाम बदलने का प्रयास लंबे समय से जारी है. 

अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर का नाम बदलने की उठाई मांग

पहलवान के प्रस्ताव के बाद बीजेपी ने आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधवपुरम करने की मांग की. बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम करने की मांग उठाई.

मोहन सिंह बिष्ट ने क्या कहा?

वहीं मुस्तफाबाद में जीत हासिल करने के बाद, बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट ने घोषणा की कि वह औपचारिक रूप से पदभार संभालने के बाद निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलकर 'शिव पुरी' या 'शिव विहार' रखने का प्रस्ताव रखेंगे. 

दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष आतिशी को मिलेंगी CM स्तर की सुविधाएं, जानें कितना मिलेगा वेतन और भत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget