एक्सप्लोरर

Monsoon Update: दिल्ली में इस दिन खत्म होगा मानसून का इंतजार! मौसम विभाग ने बता दी तारीख

Delhi Monsoon Update: दिल्ली में पिछले 15 दिनों से लू का प्रकोप देखा जा रहा है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह रहा है. इस बीच दिल्ली में मानसून की दस्तक को लेकर अपडेट आया है.

दिल्ली में लू का प्रकोप जारी है. इस बीच मानसून को लेकर अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस महीने के अंत तक मासनून की एंट्री हो सकती है. 27 जून के करीब दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है. बुधवार (12 जून) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नजफगढ़ वेदर स्टेशन पर सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली का अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के दूसरे वेदर स्टेशन जैसे नरेला में 47.5 डिग्री सेल्सियस तो वहीं आर्या नगर में 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रायगढ़ में 46.6 डिग्री सेल्सियस तो वहीं पालम में 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के दैनिक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई. पिछले 15 दिनों से दिल्ली लू की मार झेल रहा है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह रहा है.

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. गुरुवार (13 जून) को मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि कई जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे. तेज हवाएं चल सकती हैं और ज्यादातर जगहों पर लू जारी रहेगी. आईएमडी की मानें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आस पास रह सकता है.

गौरतलब है कि दिल्ली के लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गर्मी की वजह से दिल्ली में बिजली की रिकॉर्डतोड़ मांग देखी गई. गर्मी के दिनों में लोग राहत पाने के लिए कूलर, फ्रीज और एसी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, इस वजह से बिजली की डिमांड में बढ़ोतरी हो जाती है.

देश के कुछ हिस्सों में मानसून की दस्तक हो चुकी है. महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है. लेकिन दिल्ली, बिहार और यूपी में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं.

Delhi News: दिल्ली में क्यों बढ़े दालों के दाम? अब व्यापारियों ने बताई असली वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget