एक्सप्लोरर

Delhi Road Rage: दिल्ली में जाम में फंसा कैब ड्राइवर नहीं दे सका साइड, स्कूटी सवार ने सीने में चाकू घोंप कर ले ली जान

Mehrauli Road Rage: महरौली में रास्तों के संकरे होने के कारण कैब जाम में फंस गई. कैब के पीछे एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने ड्राइवर को साइड देने के लिए कहा. लेकिन, बहस के बाद युवक ने चाकू घोंप दिया.

Delhi: दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके से रोड रेज में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसमें स्कूटी सवार युवकों ने कैब ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल कैब ड्राइवर को इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संगम विहार का रहने वाला मनोज गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर में कैब ड्राइवर का काम करता था. गुरुवार शाम वह मालवीय नगर से कंपनी के 5 एम्प्लॉई को लेकर महरौली पहुंच. यहां कंपनी का एक और एम्प्लॉई उसकी कैब में सवार हुआ. इसके बाद देर शाम तकरीबन 8:40 बजे रास्तों के संकरे होने के कारण कैब जाम में फंस गई. इसी दौरान कैब के पीछे एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने कैब ड्राइवर को साइड देने के लिए कहा. चूंकि, वहां पर जगह नहीं थी इसलिए कैब ड्राइवर स्कूटी सवारों को साइड नहीं दे पाया. इस कारण उनके बीच बहसबाजी होने लगी, तभी एक स्कूटी सवार युवक स्कूटी से उतरा और किसी तेज धार वाले हथियार से ड्राइवर की छाती पर हमला कर दिया और फिर सभी मौके से भाग निकले.

ज्यादा खून बहने से कैब ड्राइवर की हुई मौत

हमले में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर का बहुत ज्यादा खून बहता देख तुरंत ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और उनकी पकड़ के लिए एसीपी महरौली विजय सिंह की देखरेख में एसएचओ पीसी यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. छानबीन में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेजों की जांच कर टेक्निकल सर्विलांस के साथ गुप्त सूत्रों को सक्रिय किया. इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस स्कूटी सवार तीनों युवकों की पहचान करने में कामयाब हुई. इस पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया. पूछताछ में उसके नाबालिग होने का पता चला. इस मामले में पुलिस आगे की छानबीन में जुट कर बाकी आरोपियों की तलाश में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें- New Year 2024: दिल्ली में नए साल से पहले जाने लें ये ट्रैफिक रूट प्लान, इन रास्तों से भूल कर भी न जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलायंस की दो कंपनियों पर करोड़ों रुपए के बैंक फ्रॉड का आरोप, CBI ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला
रिलायंस की दो कंपनियों पर करोड़ों रुपए के बैंक फ्रॉड का आरोप, CBI ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

Parliament Vande Mataram Debate: राष्ट्रगीत वाले विवाद का असली विलेन कौन? | Mahadangal
Goa Night Club fire Case: अग्निकांड के विलेन, बड़ा खुलासा...बड़ा एक्शन |ABP News | Khabar Gawah Hai
Goa Nightclub Fire Case: नाइट क्लब के मालिकों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर | Breaking
क्या Gold अभी भी बढ़ेगा? कब और कैसे करें निवेश, जानिए Nilesh Shah MD, Kotak Mahindra AMC की सलाह|
Chanderi की Real Haunted कहानियां, “Stree” की Shooting Spots का सच, Local Legends, Tourism Boom और Handloom Heroes की Untold Journey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिलायंस की दो कंपनियों पर करोड़ों रुपए के बैंक फ्रॉड का आरोप, CBI ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला
रिलायंस की दो कंपनियों पर करोड़ों रुपए के बैंक फ्रॉड का आरोप, CBI ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
Diabetes Risk Foods: आज ही खाना छोड़ दें ये 6 फूड, वरना आपकी बॉडी में घर बना लेगी डायबिटीज
आज ही खाना छोड़ दें ये 6 फूड, वरना आपकी बॉडी में घर बना लेगी डायबिटीज
Embed widget