एक्सप्लोरर

MCD मेयर चुनाव से पहले AAP ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां, दुर्गेश पाठक बोले- 3 हफ्तों में आया क्रांतिकारी बदलाव

Delhi News: आम आदमी पार्टी कल शनिवार (30 दिसंबर) से "बीजेपी के 15 साल बनाम आप के 3 हफ्ते" अभियान की शुरुआत करेगी. इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दी.

MCD Mayor Election: दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नए साल जनवरी के पहले सप्ताह में सदन की पहली बैठक में मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. वहीं दिल्ली एमसीडी चुनाव में 134 सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी अभी से ही एमसीडी में बेहतर काम करने का दावा कर रही है. इसी को लेकर आम आदमी पार्टी कल शनिवार (30 दिसंबर) से "बीजेपी के 15 साल बनाम आप के 3 हफ्ते" अभियान की शुरुआत करेगी. जिसमें आम आदमी पार्टी की तरफ से दावा किए गए कार्यों को पूरे होते हुए आप नेता दिल्ली की जनता के समक्ष रखेंगे. इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने प्रेस वार्ता करते हुए दी जहां उन्होंने 15 साल से दिल्ली एमसीडी की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला.
 
3 हफ्तों में ही आया क्रांतिकारी बदलाव- दुर्गेश पाठक

अभी दिल्ली एमसीडी में आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी का कार्यकाल नहीं शुरू हुआ है. हालांकि आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव जीतने के बाद से अब तक दिल्ली नगर निगम में बेहतर कार्य करने का दावा किया जा रहा है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि कल से आम आदमी पार्टी "बीजेपी के 15 साल बनाम आप के 3 हफ्ते" अभियान की शुरुआत करेगी. जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली की जनता को इन तीन हफ्तों में किए गए कार्यों को बताएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि "इन हफ्तों में दिल्ली नगर निगम में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं, सफाई व्यवस्था सीवर व्यवस्था और सड़क बनाए जा रहे हैं इसके साथ ही कर्मचारियों को पूरा सम्मान मिल रहा है. यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि बीजेपी के 15 सालों से तुलना कर लिया जाए तो आम आदमी पार्टी के इन तीन हफ्तों के कार्य भी भारी पड़ रहे हैं."

3 हफ्तों में शुरू हो गई दिल्ली नगर निगम में लूट मारी- बीजेपी 

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी ने भी कड़ी टक्कर दी. 104 सीट जीतकर बीजेपी ने मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव में अपना दावा मजबूती के साथ रखा है. इस अभियान को लेकर बीजेपी प्रवक्ता खेमचंद शर्मा ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि- इन तीन हफ्तों में इनके सभासदों ने नगर निगम कर्मचारियों से लूटपाट शुरू कर दी है. भ्रष्टाचार इन तीन हफ्तों में ही चरम पर है. 8 साल उनके विधायकों ने जमकर दिल्ली में लूटपाट की अब इनके पार्षद अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं. इसके अलावा चुने हुए कई पार्षदों को खुद इनके शीर्ष नेता व पार्टी पर भरोसा नहीं है. आने वाले 6 जनवरी को इनके दावों की असली सच्चाई और बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा. 

Delhi News: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 31 दिसंबर की रात नौ बजे से बंद होंगे एग्जिट गेट, नए साल को लेकर फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget