एक्सप्लोरर

MCD में 17000 करोड़ का बजट प्रस्ताव पेश, कूड़े से मुक्ति पर जोर, गाजीपुर में लगेगा वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट

MCD Budget 2024-25: दिल्ली नगर निगम ने कचरा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं. वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट गाजीपुर में लगाने की योजना है.

Budget 2025: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने गुरुवार (13 फरवरी) को 17,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें स्वच्छता के लिए 4,907.11 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं. विशेष बजट बैठक में एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार ने इसे पेश किया. इसके अनुसार, शिक्षा क्षेत्र को 1,693.73 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 1,833.51 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं. बागवानी विभाग को 393.26 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो हरित क्षेत्रों को बढ़ाने के प्रयासों को दर्शाता है.

बजट भाषण के अनुसार, दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 6000 टन निर्माण कचरा पैदा होता है, इसके लिए कुल 5000 टन क्षमता के संयंत्र बक्करवाला, रानीखेड़ा, शास्त्री पार्क एवं बुराड़ी में स्थापित किये गए हैं. एक और संयंत्र तेहखंड में लगाया जा रहा है. 200 मीट्रिक टन गोबर / वनस्पति कचरा प्रतिदिन संसाधित करने के लिए बायो मिथेनाइजेशन संयंत्रों की स्थापना का कार्य चल रहा है जिसे मार्च, 2025 तक पूरा करने की संभावना है.

निगम ने लगभग 211 छोटे पिट कम्पोस्टर भी लगाए हैं, जिनकी क्षमता लगभग 543 टी.पी.डी. गीले कूड़े का निस्तारण करने की है. ओखला, गाजीपुर तथा भलस्वा लैंडफिल साइट्स पर लिगेसी वेस्ट के लिए 80 लाख टन के तीन ठेके दे दिये गए हैं जिसका कार्य प्रगति पर है.

इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट की स्थापना
इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट की स्थापना के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डी.डी.ए.) ने निगम को 47.348 एकड़ भूमि दी है, जिसमें से 32.346 एकड़ भूमि पर इंजीनियरिंग लैंडफिल साइट की स्थापना मार्च 2024 में की जा चुकी है. इस स्थान पर तेहखंड, ओखला तथा अन्य बिजली संयंत्रों से निकलने वाली राख का निस्तारण किया जा रहा है.

वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट गाजीपुर में लगाने की है योजना
दिल्ली नगर निगम ने चार वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट-ओखला, नरेला-बवाना, तेहखंड एवं गाजीपुर में स्थापित किए हैं, जिनके द्वारा 6,550 टी.पी.डी. कचरे को संसाधित करके बिजली बनाई जाती है. इसके अलावा नरेला-बवाना में 3600 टी.पी.डी. क्षमता के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगाने का कार्य शुरू करने का भी प्रस्ताव है और तीन हजार टी.पी.डी. क्षमता का  इन दोनों प्लांट के दिसंबर, 2027 एवं 2028 में चालू होने की उम्मीद है. इन संयंत्रों के स्थापित होने के पश्चात् लैंडफिल साइटों पर कूड़ा जाना लगभग समाप्त हो जाएगा.

मई 2023 तक निगम द्वारा 4553 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है. दिल्ली नगर निगम ने 308 ई.वी. चार्जिंग स्टेशन शुरू किये हैं और 262 नये ई.वी. चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की योजना है. दिल्ली नगर निगम ने 105 अवैध कचरा स्थलों को समाप्त करके उन्हें स्वच्छ स्थलों के तौर पर परिवर्तित किया है.

MCD ने ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 51 सेंटर स्थापित किए हैं, जिनमें हर दिन 60 क्विंटल हरित कचरे का निष्पादन किया जाता है. विभाग ने 143 वर्मी कम्पोस्ट बेड भी तैयार किए हैं, जिसके ज़रिए केंचुआ खाद बनाया जा रहा है

मशीनों में टेलीस्कोपिक बूम तंत्र जैसी सुविधा
दिल्ली नगर निगम द्वारा नालों की सफाई एवं डी-सिल्टिंग के उद्देश्य से 4 सुपर सकर यूनिट, 4.5 सी.यू.एम. डस्ट कंटेनर क्षमता वाली 14 ट्रक माउंटेड मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें खरीद रहा है. इसके अलावा निगम ने अपने 12 क्षेत्रों के लिए लागत प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल सी.एन.जी. ईंधन से संचालित 6 ट्री प्रूनर मशीनें भी खरीदी हैं. इन मशीनों में टेलीस्कोपिक बूम तंत्र जैसी सुविधा है जिससे आसानी से पेड़ों की छंटाई और आकार दिया जा सकता है.

MCD द्वारा ट्री एम्बुलेंस का संचालन आरम्भ कर दिया गया है, जिनके द्वारा 222 खोखले/रोगजनित पेड़ों की ट्री सर्जरी की गई है. दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग के अंतर्गत 1531 निगम के प्राथमिक विद्यालय, 43 अनुदान सहायता प्राप्त विद्यालय और 809 मान्यता प्राप्त विद्यालय चल रहे हैं, इनमें 7.12 लाख बच्चों को शिक्षा दी जा रही है.

वित्तीय वर्ष 2024-25 में सम्पत्ति-कर के निर्धारित लक्ष्य 4300 करोड़ रुपये की तुलना में MCD ने जनवरी, 2025 तक 1908.06 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया. जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनवरी, 2024 तक 1692.41 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. अर्थात् पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 215.65 करोड़ रुपये का अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है जो गत वर्ष से 11.30 प्रतिशत अधिक है. हालांकि लक्ष्य से अभी काफी कम है.

पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत दिसंबर, 2023 तक निगम को सम्पत्ति हस्तांतरण शुल्क से 2105 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिसंबर 2024 तक निगम को सम्पत्ति हस्तांतरण शुल्क से 2653 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 548 करोड़ रुपये अधिक है. जो 20.65 प्रतिशत ज्यादा है.

अच्छा और मजबूत बनाया जायेगा आई.टी. सिस्टम
दिल्ली में प्रवेश करने वाले कमर्शियल वाहनों से 13 नाकों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी डिवाइस सिस्टम द्वारा रोड टैक्स वसूलने की व्यवस्था कर दी गई हैं. अन्य 111 जगहों पर हैंड हेल्ड डिवाइस है. यह भी कोशिश की जाएगी कि एनवायरनमेंट टैक्स वसूलते समय गाड़ियों की वजह से जाम न लगे इसके लिए आई.टी. सिस्टम को अच्छा और मजबूत बनाया जायेगा.

वित्तीय वर्ष 2024-2025 में विज्ञापन विभाग के बजट अनुमान के अंतर्गत 350 करोड़ रुपये की राजस्व आय का लक्ष्य रखा गया है. वर्तमान वित्तीय वर्ष में 31 जनवरी, 2025 तक निगम के प्रयासों से लगभग 288.37 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा चुका है. यह उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस समय तक निगम द्वारा 51.66 करोड़ रुपये अधिक राजस्व अर्जित किया जा चुका है.

255 मोबाईल टावर लगाने की दी गई है अनुमति 
पार्किंग स्थलों से एकत्रित राजस्व में निरंतर वृद्धि हो रही है. यह राशि वर्ष 2022-23 में 128.92 करोड़ रुपये थी जोकि 2023-24 में बढ़कर 179.29 करोड़ रुपये हो गई और चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 28 जनवरी 2025 तक 145.35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है. पिछले वर्ष तिथि वार तुलना करने पर यह राशि 28 जनवरी, 2024 को लगभग 100 करोड़ रुपये थी. 55 पार्किंग स्थलों में फास्टैग पार्किंग की सुविधा से लैस किया गया है. अन्य जगहों के लिए निगम ने निविदा आमंत्रित की है. दिल्ली नगर निगम ने अपनी संपत्ति पर मोबाइल टावर लगाने की पॉलिसी को लागू किया है जिसके तहत अब तक निगम ने 255 मोबाइल टावर लगाने की अनुमति दी गई है.

ये भी पढ़ें: शब-ए-बारात को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रूट पर हो सकता है डायवर्जन

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget