एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Letter: तिहाड़ जेल से मनीष सिसोदिया ने लिखा खत, कहा- 'एक बार अगर पूरे देश में...'

Manish Sisodia Letter From Jail: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से देश के नाम पत्र लिखा है. इस पत्र को सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर शेयर किया है.

Manish Sisodia Letter News: दिल्ली (Delhi) के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से देश के नाम पत्र लिखा है. इस पत्र को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्विटर पर शेयर किया है. सीएम केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा, "बीजेपी (BJP) लोगों को जेल में डालने की राजनीति करती है, हम बच्चों को पढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं. जेल भेजना आसान है, बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल. राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं."

मनीष सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी का शीर्षक 'शिक्षा, राजनीति और जेल' लिखा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप में काम करते हुए बहुत बार ये सवाल मन में उठता है कि देश और राज्य की सत्ता तक पहुंचे नेताओं ने देश के हरेक बच्चे के लिए शानदार स्कूल और कॉलेज का इंतजाम क्यूं नहीं किया?

मनीष सिसोदिया ने पत्र में और क्या लिखा?

उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा, "एक बार अगर पूरे देश में, पूरी राजनीति और तन-मन-धन से शिक्षा के काम में जुट गई होती तो आज हमारे देश के हर बच्चे के लिए विकसित देशों की तरह अच्छे से अच्छे स्कूल होते. फिर क्यूं शिक्षा को सफल राजनीति ने हमेशा हाशिए पर रखा? आज जब कुछ दिनों से जेल में हूं तो इन सवालों के जवाब खुद मिल रहे हैं. देख पा रहा हूं कि जब राजनीति में सफलता जेल चलाने से मिल जा रही है तो स्कूल चलाने से राजनीति की जरूरत भला कोई क्यूं महसूस करेगा."

सिसोदिया ने तीन पन्नों की चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा, "आज जरूर जेल की राजनीति सफल होती दिख रही है लेकिन भारत का भविष्य स्कूल की राजनीति में है, शिक्षा की राजनीति में है. भारत विश्वगुरू बनेगा तो इसलिए नहीं कि यहां की जेलों में इतनी ताकत है, बल्कि इसके दम पर ही यहां की शिक्षा में कितनी ताकत है. भारत की आज की राजनीति में जेल की राजनीति का पलड़ा भारी जरूर है लेकिन आने वाला कल शिक्षा की राजनीति का होगा."

ईडी ने गुरुवार को सिसोदिया को किया है गिरफ्तार

बता दें कि मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले गुरुवार को ईडी ने भी 2021-22 दिल्ली आबकारी नीति मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने कहा कि ईडी ने दिल्ली की 2021-22 की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तिहाड़ जेल के अंदर सिसोदिया से घंटों तक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तारी की.

ये भी पढ़ें- Manish Sisodia Arrest: सिसोदिया को ED ने किया गिरफ्तार, CM केजरीवाल बोले- 'कल मनीष छूट जाते तो आज...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget