एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrest: सिसोदिया को ED ने किया गिरफ्तार, CM केजरीवाल बोले- 'कल मनीष छूट जाते तो आज...'

Manish Sisodia ED Arrest: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई के बाद अब ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. मनीष सिसोदिया फिलहाल दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Manish Sisodia ED Arrest News: दिल्ली (Delhi) के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं. गुरुवार को मनीष सिसोदिया को ईडी ने लगभग 15 घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "मनीष को पहले सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार किया. सीबीआई को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला. कल बेल पर सुनवाई है. कल मनीष छूट जाते, तो आज ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. इनका एक ही मकसद है- मनीष को हर हालत में अंदर रखना, रोज नए फर्जी मामले बनाकर. जनता देख रही है, जनता जवाब देगी."

मनीष सिसोदिया से ईडी पिछले तीन दिनों से पूछताछ कर रही थी. ईडी ने पहले उनसे 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के संबंध में पूछताछ की थी, जो आप पार्टी/नेताओं को साउथ ग्रुप से कथित रूप से हवाला चैनल से प्राप्त हुई थी. ईडी ने उनसे हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के साथ संबंध के बारे में भी पूछताछ की थी.

26 फरवरी को सीबीआई ने किया था सिसोदिया को गिरफ्तार

इससे पहले दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में 26 फरवरी को सीबीआई ने लगभग 8 घंटों की पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था. सीबीआई ने 27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया को पेश किया था. कोर्ट ने उन्हें 4 मार्च तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेज दिया था. वहीं 28 फरवरी को सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका डाली थी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई से इनकार करते हुए राहत पाने के लिए हाईकोर्ट में जाने के लिए कहा था. उसी दिन सिसोदिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

10 मार्च को होनी है जमानत याचिका पर सुनवाई

इसके बाद कोर्ट ने 4 मार्च को सिसोदिया की सीबीआई रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी थी और उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 10 मार्च तारीख दी थी. वहीं 6 मार्च को कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. मनीष सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. ऐसे में शुक्रवार को सिसोदिया की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होने वाली है, इस बीच अब ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Delhi New Ministers: सौरभ भारद्वाज और आतिशी के मंत्री बनने पर CM केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget