एक्सप्लोरर

Delhi News: मंडोली जेल से बरामद हुए 5 मोबाइल, पैर में लगे बैंडेज में छिपाकर घूम रहा था कैदी

दिल्ली में अब अपराधी जेल के अंदर भी बाज नहीं आ रहे हैं. दरअसल मंडोली सेन्ट्रल जेल के एक कैदी के पास से पुलिस को 5 मोबाईल मिले है. इससे पहले भी दिल्ली के जेलों से इस तरह के मामले सामने आ चुके है.

Delhi Jail News: राजधानी दिल्ली के जेलों से आय दिन मोबाइल समेत अन्य प्रतिबन्धित वस्तुओं की बरामदगी की खबरें सामने आती रहती हैं. जिस पर लगाम लगाने के लिए जेल प्रशासन लगातार प्रयासरत रहती है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कैदी चोरी-छिपे जेल के अंदर मोबाइल ले जाने की लगातार कोशिश करते रहते हैं. हालांकि जेल प्रशासन भी अपने सूत्रों और इंटेलिजेंस की सहायता से जेल में बंद कैदियों के पास से मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को बरामद करने में कामयाब हो रही है.

ताजा मामला दिल्ली के मंडोली सेन्ट्रल जेल (Mandoli Central Jail) का है, जहां से जेल प्रशासन ने एक विचाराधीन कैदी के पास से पांच मोबाइल बरामद किया है. जेल प्रवक्ता के अनुसार, विचाराधीन कैदी अलमस उर्फ अल्लू के पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है. यह नासिर गैंग (Nasir Gang) से ताल्लुक रखता है. इसे डीएपी के थर्ड बटालियन की टीम जेल से कोर्ट में पेशी के लिए ले गई थी, जब वहां से उसे वापस मंडोली के जेल नम्बर 11 में लाया गया तो उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से यह मोबाइल बरामद किए गए.

पहले भी बरामद किए गए हैं मोबाइल

अलमस ने उन मोबाइल फोन को पैर में लगे बैंडेज के अंदर छुपा कर रखा था. मंडोली जेल नम्बर 11 में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को उसकी संदिग्ध गतिविधि को देखकर शक हुआ. जिस पर उसकी गहनता से जांच में उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए. इस मामले को लेकर मंडोली जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई वह कर सकेंगे. बता दें कि इससे कुछ दिन पहले तिहाड़ के जेल नंबर 3 में भी 23 सर्जिकल ब्लेड, दो मोबाइल और ड्रग्स बरामद किया गया था. जबकि उससे पहले भी मंडोली, रोहिणी और तिहाड़ के अलग-अलग जेलों में काफी मात्रा में मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi: LG और दिल्ली सरकार के बीच खींचतान, मझधार में फंसी नजफगढ़ ड्रेन में चलने वाली नाव!

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget